फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sector fifty thousand person get yamuna water for drinking, sonipat

सेक्टरों के 50 हजार लोगों को राहत, इसी गर्मी यमुना के पानी से बुझेगी प्यास

Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
sector fifty thousand person get yamuna water for drinking, sonipat
यमुना पर बने रेनीवेल में लगाई गई इन मोटर से सेक्टरों में पहुंचाया जाएगा पानी। - फोटो : amarujala beuro
हाईवे के नीचे पाइप लाइन दबाने के लिए एनएचएआई ने हुडा को मंजूरी दे दी है। इस वजह से अब शहर के सेक्टरों में रहने वाले 50 हजार से भी ज्यादा लोगों की जल्द ही यमुना के पानी से प्यास बुझेगी। हुडा की ओर से हाईवे के नीचे लगभग 100 मीटर भूमिगत पाइप लाइन दबाई जानी है। दिसंबर से मंजूरी के अभाव से लटकी फाइल पर मंजूरी मिलने के बाद हुडा के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही पाइप लाइन दबाकर लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा और इसी सीजन में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2013 में तैयार हुआ था 65 करोड़ का प्रोजेक्ट
हुडा के सोनीपत में सात सेक्टर हैं, जिनमें सेक्टर-3, 12, 13, 14, 15, 7 व 23 शामिल हैं। इन सेक्टरों में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। प्रत्येक सेक्टर में लोगों को नियमित पेयजल व्यवस्था के लिए हुडा ने यमुना से पानी देने का फैसला लिया था, जिसके लिए 2013 में लगभग 65 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था।
विज्ञापन

95 प्रतिशत काम हो चुका है पूरा
इस राशि से करीब 20 किलोमीटर दूर नांदनौर-मच्छरौला गांव में रेनीवेल बनाकर सेक्टरों के लोगों को पानी देने का प्लान तैयार किया गया है। यमुना पर विभाग की ओर से तीन रेनीवेल बनाकर तैयार किए गए हैं। वहीं, यमुना से लेकर सेक्टरों तक पाइप लाइन बिछाने का 95 प्रतिशत कार्य हो पूरा हो चुका है। इस पाइप लाइन को पूरी करने के लिए हुडा की ओर से सेक्टर-7 स्थित देवीलाल पार्क के नजदीक हाईवे के नीचे लगभग 100 मीटर भूमिगत पाइप लाइन बिछानी है। पाइप लाइन दबाने के लिए हुडा ने दिसंबर माह में मंजूरी के लिए एनएचएआई को फाइल भेजी गई थी, जिस पर एनएचएआई ने छह माह बाद मंजूरी दे दी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूबवेलों से केवल चार सेक्टरों में पानी सप्लाई
हुडा की ओर से फिलहाल चार सेक्टर-12, 13, 14 व 15 के लोगों तक ही पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए सेक्टरों में ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इन ट्यूबवेलों से ही चारों सेक्टरों में पानी जाता है। इनमें भी ज्यादातर पानी की समस्या रहती है, क्योंकि कभी ट्यूबवेल खराब हो जाते हैं तो कई बार अन्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। वहीं, बाकी तीन सेक्टरों में पानी व्यवस्था के स्थायी समाधान नहीं है। उनको पानी के लिए अपनी ही व्यवस्था करनी पड़ती है। इस कारण ही यमुना से पानी देने की योजना बनाई गई है। अब एनएचएआई ने हुडा को पाइप लाइन दबाने की मंजूरी दे दी है, जिससे सेक्टर के लोगों को समय पर पेयजल आपूर्ति मिलेगी।

पाइप लाइन दबाते ही लोगों तक पहुंचेगा पानी
हुडा ने दिसंबर माह में हाईवे के नीचे 60 मीटर भूमिगत पाइप लाइन दबाने की फाइल भेजी थी। इसके लिए दो माह तक एनएचएआई का कोई जवाब नहीं मिला था। फरवरी माह में पता चला कि हाईवे का चौड़ीकरण कर दिया है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से दोबारा 100 मीटर पाइप लाइन दबाने की मंजूरी मांगी गई थी। एनएचएआई की ओर से जो कागजात मांगे गए वह विभाग ने जमा करा दिए थे। अब एनएचएआई ने हाईवे के नीचे पाइप लाइन दबाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। विभाग का इस गर्मी के सीजन में ही काम पूरा कर लोगों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है।
-डीके मलिक, एसडीई हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed