{"_id":"672001ceb56bb074370a6e78","slug":"second-accused-of-attacking-jewelers-and-looting-jewelery-and-cash-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126894-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्वेलर्स पर हमला कर आभूषण व नकदी लूटने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्वेलर्स पर हमला कर आभूषण व नकदी लूटने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गोहाना रोड पर दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर हमला कर आभूषण व नकदी लूटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भिवानी के बीटीएम कॉलोनी निवासी पुनीत है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
चौहान कॉलोनी निवासी जितेंद्र वर्मा ने शहर थाना पुलिस को 25 अक्तूबर को बताया था कि उन्होंने गोहाना रोड पर सदर थाना से करीब 100 मीटर दूर यूनिक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान कर रखी है। वह शुक्रवार दोपहर को दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से सिर पर कई वार कर 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने प्रिंस को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान खुलासा किया था कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट कर ऑनलाइन गेम में हारी हुई राशि प्राप्त करने का षड्यंत्र रचा था। इस पर पुलिस ने दूसरे आरोपी पुनीत को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।