फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second Accused Arrested in Case of Money Theft from Commission Shop

Sonipat News: आढ़त की दुकान से रुपये चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Second Accused Arrested in Case of Money Theft from Commission Shop
गन्नौ। आढ़त की दुकान से 90 हजार रुपये चोरी करने की घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित गांव गुमड़ का रहने वाला है। 23 अप्रैल को अशोक नगर निवासी हरीश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि शाम के समय उनकी दुकान पर एक युवक पानी पीने के बहाने आया और चला गया। कुछ देर बाद दूसरा युवक आया जिसने पहले आलू और प्याज के भाव पूछे और अचानक मेज पर रखी पन्नी में रखे रुपये व कागजात उठाकर भाग गया। व्यापारी ने पीछा भी किया लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ दीवार कूदकर एक्टिवा पर सवार होकर भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed