{"_id":"61ad0b8fc9b5610a0027129d","slug":"scooty-riding-nursing-officer-died-in-a-road-accident-sonipat-news-rtk631864154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार नर्सिंग ऑफिसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार नर्सिंग ऑफिसर की मौत
विज्ञापन
रीना। फाइल फोटो।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के राठधाना रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल विवि के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार नर्सिंग ऑफिसर की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी जयदीप ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी गांव खेड़ी मनाजात की रहने वाली रीना (28) के साथ हुई थी। उसकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थी। और उसकी ड्यूटी कालूपुर चुंगी डिस्पेंसरी में थी। वह 4 दिसंबर की रात की ड्यूटी पर गई थी। रविवार सुबह ड्यूटी खत्म कर अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर आ रही थी। जब वह राठधाना रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विवि के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी घायल हो सड़क किनारे गिर गई और उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया
परिजनों के अनुसार रीना को वर्ष 2014 में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिली थी। वह नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थी। रीना के पास दो बेटियां है। हादसे से दोनों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
वर्जन
राठधाना रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार नर्सिंग ऑफिसर की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, प्रभारी, सेक्टर-27 थाना