{"_id":"642914a41fbd36945608c267","slug":"school-bus-parked-near-temple-caught-fire-in-sonipat-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मंदिर के पास खड़ी स्कूल बस में लगी आग, देर रात ढाई बजे जलकर बनी ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: मंदिर के पास खड़ी स्कूल बस में लगी आग, देर रात ढाई बजे जलकर बनी ढांचा
Sun, 02 Apr 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:07 AM IST
सार
गांव महमूदपुर निवासी नीतेश ने बताया कि वह ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस पर चालक हैं। उन्होंने शनिवार को बस को गांव के स्कूल के बाहर लाकर खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि 21 सीटर स्कूल बस में देर रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
स्कूल बस में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गोहाना के गांव महमूदपुर में मंदिर के पास खड़ी ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस में देर रात अज्ञात कारणें के चलते आग लग गई। आग लग देख चालक ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद पहुंची टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से बस जलकर ढांचे में बदल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
गांव महमूदपुर निवासी नीतेश ने बताया कि वह ईश्वर इंटरनेशनल स्कूल की बस पर चालक हैं। उन्होंने शनिवार को बस को गांव के स्कूल के बाहर लाकर खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि 21 सीटर स्कूल बस में देर रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम को अवगत कराया। सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस बुरी तरह से जल गई थी। उन्होंने स्कूल संचालक को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग कर्मी रमेश ने बताया कि उन्हें रात करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि महमूदपुर गांव में स्कूल बस के अंदर आग लग गई है। ज टीम मौके पर पहुंची तो आग भडक़ चुकी थी। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।