फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SC students will get reservation in hostels: Manohar Lal

छात्रावासों में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलेगा आरक्षण : मनोहर लाल

Sat, 08 Oct 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
SC students will get reservation in hostels: Manohar Lal
गोहाना (सोनीपत)। प्रदेश के जिन स्कूलों और कॉलेजों में छात्रावास हैं, उनमें अनुसूचित जाति या अन्य वंचित वर्ग के बच्चों को आरक्षण मिलेगा। सरकार जीरो ड्रॉपआउट पॉलिसी लाएगी, जिससे कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहेगा। यह बातें मुख्यमंत्री शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में गोहाना के चौधरी देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो नए बनने वाले छात्रावासों का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने की घोषणा की। साथ ही त्रिकाल समरसता भवन के लिए भी 25 लाख रुपये जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में आचार संहिता लागू है। इसलिए जो घोषणाएं की गई हैं वे आचार संहिता से बाहर वाले क्षेत्र के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आवश्यकता है कि संत महापुरुषों के विचारों का प्रचार समाज में किया जाए। समाज को भी महापुरुषों की शिक्षा का अनुसरण करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि वेदों के ज्ञाता थे। रामायण के माध्यम से दी गई उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। महापुरुषों का विचार है कि समाज में समानता, समता और समरसता आनी चाहिए। जो व्यक्ति या समाज पीछे रह गया है उसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अंत्योदय उत्थान योजना के जरिये अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आए जिन परिवारों को अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिले हैं, उनके लिए जल्द इसकी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में नौकरियों में ठेकेदारी प्रथा को पूर्णत: समाप्त करेंगे। इसके लिए सरकार ने कौशल रोजगार निगम बनाया है। ठेकेदारों के बजाय अब रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी दी जाएगी। समाज के लोग समितियां बनाकर सफाई व्यवस्था के ठेके लेंगे तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और 50 फीसदी ठेके उन्हें दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोहाना के सेक्टर 7 में अगर कोई जमीन वाल्मीकि समाज के नाम से थी तो उसे समाज को दिया जाए। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में समरसता भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद रमेश चंद्र कौशिक, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर विधायक निर्मल चौधरी, बवानीखेड़ा के विधायक विशंभर सिंह वाल्मीकि, होडल विधायक जगदीश नायर, भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, एससी सेल के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी, देवेंद्र कौशिक, योगेश्वर दत्त, राम अवतार वाल्मीकि, रविंद्र दिलावर, आजाद नेहरा, भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसाइटी के प्रधान दीपक, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सचिव पवन, मंडी प्रधान रामधारी, ईश्वर, फूल सिंह खेड़ी, अमरनाथ, राजेश पानीपत, ऋषिपाल बेदी, डीसी ललित सिवाच, पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व एसडीएम आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed