फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Satsang of Gurus leads to upliftment and welfare of life: Vishok Sagar

गुरुओं के सत्संग से होता है जीवन का उत्थान व कल्याण : विशोक सागर

Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Satsang of Gurus leads to upliftment and welfare of life: Vishok Sagar
फोटो 08- सोनीपत के असावरपुर स्थित अनेकांत धाम में धर्म सभा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : आय
सोनीपत। उपाध्याय 108 विशोक सागर महाराज ने कहा कि जो भक्त गुरुओं को विहार करवाता है। संतों की भोजन चर्या में भाग लेता है, तन, मन समर्पित करता है, वही मोक्ष गति को प्राप्त करता है। गुरुओं के सत्संग से आचार-विचार शुद्ध होकर जीवन का उत्थान व कल्याण होता है।
विज्ञापन

विशोक सागर महाराज गांव असावरपुर स्थित अनेकांत धाम में मंगल प्रवेश करने के बाद धर्म सभा में प्रवचन कर रहे थे। विशोक सागर मुनि, विबोदनी के साथ सोनीपत से चलकर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी पहुंचे तो श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। विशोक सागर महाराज ने बताया कि 28 दिसंबर से सिद्ध चक्र विधान शुरू होगा। उसमें आसपास के प्रदेशों से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। 2 फरवरी को लघु सम्मेद शिखर स्वरूप पर्वत का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। भाजपा नेता राजीव जैन ने विशोक सागर महाराज से आशीर्वाद लेकर कहा कि अनेकांत धाम की ख्याति जल्द पूरे उत्तर भारत में फैलेगी। उन्होंने कहा कि अनेकांत धाम के दर्शन से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, यश, वैभव, उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य व निरोगी जीवन की प्राप्ति होती है। हमें धाम से जुड़ने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में मुकेश जैन, सवधेश जैन, रवि जैन, प्रशांत जैन, अनिल जैन, राजेश जैन, अरुण जैन, संजय जैन, राजीव जैन, पीयूष जैन, मनोज जैन व प्रभु जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed