फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sarajavati became the district president of Janwadi Mahila Samiti

Sonipat News: सरजावती बनी जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष

Wed, 23 Jul 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sarajavati became the district president of Janwadi Mahila Samiti
फोटो 20: सोनीपत लघु सचिवालय में जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान नारेबाजी करते अखिल भारतीय जनवादी म
सोनीपत। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का जिला सम्मेलन मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित किया गया। शुरुआत में संगठन की संस्थापक सदस्य कैप्टन लक्ष्मी सहगल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में 12 सदस्यीय जिला कमेटी और सात सदस्यीय सचिव मंडल का चुनाव किया गया। इसमें सरजावती अध्यक्ष, शीला सचिव, अनीता कोषाध्यक्ष, पिंकी, अंजू उपाध्यक्ष, लक्ष्मी, रीमा सहसचिव चुनी गई। जमीला, बबली, पार्वती, जोना को सदस्य व काजल, राजकुमारी, कृष्णा को आमंत्रित सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले राज्य अध्यक्ष सविता ने कहा कि इस समय देश चौतरफा संकट से गुजर रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, आतंकवाद, अपराध आदि समस्याओं से जनता पीड़ित है। बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों के बीपीएल कार्ड कट रहे हैं। राशन डिपो पर मिलने वाले राशन में भी कटौती की है। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो रही हैं। जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हालात में हमें मजबूत महिला संगठन बनाते हुए एकजुट संघर्ष लड़ने की जरूरत है। जिला सचिव सरजावती ने तीन साल की कार्य रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed