{"_id":"6aa8598b99da3f867201a60d","slug":"sanitation-workers-strike-continues-in-kharkhoda-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160513-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खरखौदा में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खरखौदा में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा नगर पालिका के गेट पर धरना देते सफाई कर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
खरखौदा।
नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मियों ने कहा कि नगर पालिका के सफाई ठेकेदार की ओर से 13 संविदा कर्मियों को दोबारा काम पर लेने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी।
सफाई कर्मियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर कूड़ा जमा होने लगा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कर्मियों का कहना है कि प्रदेश में सरकार से बातचीत के बाद शुक्रवार को हड़ताल खत्म कर दी गई थी, लेकिन खरखौदा में 13 कर्मियों को काम पर नहीं लिया गया। धरने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजाभाई भी पहुंचे।