फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sangat pays homage to martyrdom of Sahibzadas in Shaheedi Samagam

Sonipat News: शहीदी समागम में संगत ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन

Tue, 23 Dec 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sangat pays homage to martyrdom of Sahibzadas in Shaheedi Samagam
फोटो 04- सोनीपत के गीता भवन चौक ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में शहीदी समागम में
सोनीपत। गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादाें की शहादत को समर्पित तू ही निशानी जीत की आज तू ही जगबीर नाम से शहीदी समागम मनाया गया। समागम में पठानकोट गुरुद्वारा साहिब से मनजीत सिंह ने संगत को गुरबाणी कीर्तन श्रवण कराया।
विज्ञापन

मनजीत सिंह ने संगत को गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की शहीदी के इतिहास का श्रवण भी कराया। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के दो बड़े साहिबजादे 22 दिसंबर को चमकौर साहिब में जंग करते हुए शहीद हुए। दो छोटे साहबजादे को 27 दिसंबर को सरहिंद में दीवारों में जिंदा चिनवा कर शहीद कर दिया गया।
विज्ञापन

महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि उन चारों साहिबजादों को नमन है, जिन्होंने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन नहीं किया, बल्कि शहीद होना कबूल किया। आज सारा संसार साहिबजादों की शहादत को प्रणाम कर रहा है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार मोहन सिंह मनोचा, जरनैल सिंह, गुरिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, अरविंद्र सिंह मौजूद रहे।

फोटो 04- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में शहीदी समागम में

फोटो 04- सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में शहीदी समागम में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed