{"_id":"5f8f33128ebc3e5fad3aa2e3","slug":"sample-taken-on-shops-food-department-sonipat-news-rtk579302937","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार कुट्टू के आटे, सामक के चावल और पेठे की मिठाई समेत आठ सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने छापा मार कुट्टू के आटे, सामक के चावल और पेठे की मिठाई समेत आठ सैंपल भरे
विज्ञापन
खरखौदा स्थित मैन बाजार में किरयाने की दुकान पर कुट्टू के आटे के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। मंगलवार को टीम ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कई जगह पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनीपत व खरखौदा शहर में किराने की दुकानों पर छापा मारा। इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ कुट्टू के आटे, सामक के चावल, साबूदाना व पेठे की मिठाई समेत आठ सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा, जहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने त्योहारों के साथ ही नवरात्र में खाद्य पदार्थों के खाने से कोई बीमार नहीं पड़े, इसको लेकर सहायक दीपक कौशिक संग सोनीपत व खरखौदा शहर में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सोनीपत शहर में पांच व खरखौदा के मेन बाजार में तीन खाद्य पदार्थों से सैंपल भरे। सबसे पहले वह मिशन चौक पर किराने की दुकान पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पेठे की मिठाई का सैंपल भरा। इसके उपरांत गोहाना रोड पर एक दुकान से कुट्टू के आटे का सैंपल लिया। इसके बाद वह शहर के मयूर विहार क्षेत्र में पहुंचे। जहां पर किराने की दुकान से साबूदाने से दो व कुट्टू के आटे का एक सैंपल लिया। सोनीपत शहर में विभिन्न स्थानों पर सैंपल लेने के उपरांत खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार खरखौदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खरखौदा के मैन बाजार व सब्जी मंडी के पास किराना की दुकानों पर कुट्टू के आटे के दो सैंपल व सामक के चावल का एक सैंपल भरे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कुट्टू के आटे व सामक के चावल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विभागीय जांच आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से नवरात्र के दिनों में कुट्टू व सामक आटे के निरंतर जांच का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी व्रती इन आटे की वजह से बीमार न पड़े। साथ ही उन्होंने खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को एफएसएसएआई एक्ट 2006 के तहत लाइसेंस लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
--
लोगों से जागरूक रहने का आह्वान किया
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। क्योंकि लोग खुद जागरूक होंगे तो खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों में कमी आएगी। उनके अनुसार जहां मिठाईयों पर एक्सपायर डेट लिखनी जरूरी है, वहीं खाद्य पदार्थों के आसपास सफाई भी जरूरी है। इनके अलावा किसी को खाद्य पदार्थ में गड़बड़ मिलती है तो वह शिकायत कर सकते है।