फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Salesman at sugar mill's petrol pump in Gohana embezzled Rs 18.82 lakh, police started investigation

Haryana: गोहाना में चीनी मिल के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन ने 18.82 लाख रुपये का किया गबन, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 19 Oct 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 19 Oct 2024 10:55 AM IST
सार

थाना बरोदा प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Salesman at sugar mill's petrol pump in Gohana embezzled Rs 18.82 lakh, police started investigation
थाना बरोदा - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना के आहुलाना गांव स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन द्वारा 18.82 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। यह खुलासा तब हुआ जब पेट्रोल पंप प्रबंधक ने सितंबर माह के हिसाब का मिलान किया। इसके बाद प्रबंधक ने आरोपी सेल्समैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव आहुलाना निवासी अमित कुमार पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत था। उसका काम पेट्रोल और डीजल की बिक्री से प्राप्त राशि को मिल के साथ लगे बैंक खाते में जमा कराना था। जब सितंबर माह की बिक्री और बैंक खाते का मिलान किया गया, तो पता चला कि पेट्रोल की बिक्री से 6 लाख 51 हजार 231 रुपये और डीजल की बिक्री से 12 लाख 31 हजार 81 रुपये बैंक खाते में जमा नहीं कराए गए हैं, जिससे कुल 18 लाख 82 हजार 312 रुपये का गबन हुआ। प्रबंधक ने बताया कि सेल्समैन अमित कुमार 18 अक्तूबर से पेट्रोल पंप पर नहीं आया और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने की शिकायत दर्ज
थाना बरोदा प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने बताया कि प्रबंधक की शिकायत पर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed