फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Protest of parents continued outside DEO office for the second day

नियम 134ए : डीईओ कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी जारी रहा अभिभावकों का धरना

Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Protest of parents continued outside DEO office for the second day
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरनारत अभिभावक मांगों को लेकर नारे लगाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने की मांग के लिए अभिभावकों ने लगातार दूसरे दिन भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने में छोटे बच्चे भी शामिल हुए और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अपने लिए शिक्षा का अधिकार मांगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे अभिभावकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार, शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद पात्र विद्यार्थियों का दाखिला न दिलवाया शिक्षा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि सरकार व शिक्षा विभाग बच्चों को साल बर्बाद करने पर आमादा है। नियम 134ए के तहत सरकार व शिक्षा विभाग ने पहले विद्यार्थियों को पुराने स्कूलों से एसएलसी लाने के लिए कह दिया और बाद में निजी स्कूलों के मना करने पर दाखिला दिलवाने की बात पर चुप्पी साध ली। अभिभावक पात्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में दाखिला दिलवाने के लिए 16 दिसंबर 2021 से ही धक्के खा रहे हैं। इस दौरान उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे अभिभावकों में रोष बना हुआ है। प्रवेश कुमारी ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी को सौंपा ज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद वह अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि अभिभावक चार महीनों से सड़कों पर धक्के खा रहे हैं। अपने काम-धंधे छोड़कर बच्चों के दाखिले के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगें ज्यों की त्यों ही हैं। प्रवेश कुमारी ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से बात कर जल्द उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।
यह हैं मांगें
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूलों में जल्द दाखिला करवाया जाए।
नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई का पोर्टल दोबारा खुलवाकर पंजीकरण करवाया जाए। ताकि उनका साल खराब होने से बच सके।
नियम 134ए को दोबारा से पहले की भांति ही लागू किया जाए।
नियम 134ए पुन: बहाल करने की लिखित कॉपी दी जाए।
नियम 134ए के आवेदन कब तक निकाले जाएंगे, इस बारे में स्थिति स्पष्ट की जाए।
आरटीई को ऑनलाइन करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed