फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 35 lakh cheated by the youth by pretending to get GPL on the lines of IPL

आईपीएल की तर्ज पर जीपीएल कराने का झांसा देकर युवक से ठगे 35 लाख रुपये

Thu, 25 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakh cheated by the youth by pretending to get GPL on the lines of IPL
सोनीपत। गांव महलाना के रहने वाले युवक से आईपीएल (इंडियन प्रीमियम लीग) की तर्ज पर जीपीएल (ग्लोबल प्रीमियम लीग) कराने का झांसा देकर 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप चार युवकों पर लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महलाना के विकास का आरोप है कि नोएडा और दिल्ली के रहने वाले राजीव, सुरेश, अजेश और विवेक ने हमारा प्रोडक्शन कंपनी के माध्यम से जीपीएल मैच कराने की बात कही थी। इसके लिए लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर उनको ज्यादा लाभ कमाने का भरोसा दिया गया। इसके लिए 30-30 लाख रुपये के मेंबर बनाए गए, जिनमें सोनीपत के कई लोग शामिल हैं। सोनीपत में कार्यालय बनाया गया था। इसमें देशभर से करीब 300 लोगों को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

विकास का कहना है कि इसके लिए उसने 35 लाख रुपये दिए थे। बाद में ई-वर्ल्ड गोल्ड क्वाइन कंपनी बनाकर अपना बिट क्वाइन लांच कर दिया। इसको 2.5 रुपये का एक सिक्का निकाला और एक सप्ताह में ही इसकी कीमत पांच रुपये कर दी। लोगों को इसके सौ रुपये तक पहुंचने का झांसा दिया गया। उसके बाद लोगों से इसमें मोटी धनराशि लगवाई गई। विकास का कहना है कि आरोपी अजेश और विवेक ने सोनीपत सेक्टर-23 पुलिस चौकी में आकर लिखित में स्वीकार किया था कि विकास ने उनकी कंपनी में पैसा लगाया था। वह उसका पैसा लौटा देंगे। सुरेश व राजीव उस दिन नहीं आए थे। दोनों आरोपियों ने 20 लाख रुपये लगाए जाने का पता होने की बात कही थी। बाद में समय देने के बाद भी वह राशि देने नहीं आए। जिस पर विकास ने एसपी को शिकायत देकर सिटी थाना में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed