फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohtak Road to be transformed at a cost of 3.67 crore; cycle tracks and footpaths to be built.

Sonipat News: 3.67 करोड़ से बदलेगा रोहतक रोड का स्वरूप, बनेंगे साइकिल ट्रैक और फुटपाथ

Sat, 22 Aug 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Road to be transformed at a cost of 3.67 crore; cycle tracks and footpaths to be built.
फोटो - रोहतक रोड, जिसका सुंदरीकरण किया जाना है। संवाद
गोहाना। शहर की प्रमुख रोहतक रोड का आंबेडकर चौक से ड्रेन नंबर-8 तक करीब 3.67 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। नगर परिषद ने परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत चंडीगढ़ की तर्ज पर साइकिल ट्रैक और पैदल राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे। साथ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक रोड शहर को रोहतक-पानीपत हाईवे से जोड़ने के साथ रोहतक और पानीपत की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्रमुख प्रवेश मार्ग है। इसी मार्ग पर बस अड्डा होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। वर्तमान में सड़क के आसपास अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी होती है। अतिक्रमण और बेतरतीब आवागमन के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक और फुटपाथ होंगे प्रमुख आकर्षण
परियोजना के तहत साइकिल सवारों के लिए अलग ट्रैक और पैदल राहगीरों के लिए सुव्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। इससे दोनों वर्गों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से वाहन चालकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेन नंबर-8 तक पहुंचेगा बारिश का पानी
रोहतक रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म वॉटर सीवर लाइन को दुरुस्त कर व्यवस्थित तरीके से बिछाया जाएगा। इसके माध्यम से सड़क पर जमा बारिश का पानी ड्रेन नंबर-8 तक पहुंचाया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या कम होने के साथ सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन बेहतर होने की उम्मीद है।

------------------------
परियोजना के तहत साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, सड़क चौड़ीकरण और बारिश के पानी की निकासी समेत विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही काम शुरू कराया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद रोहतक रोड को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप मिलेगा, जिससे शहरवासियों के साथ बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी।
रजनी विरमानी, नगर परिषद चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article