फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohtak-Panipat National Highway will be repaired from 23.87 crores

Sonipat News: 23.87 करोड़ से रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग की होगी मरम्मत

Tue, 27 Jun 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rohtak-Panipat National Highway will be repaired from 23.87 crores
फोटो 16. गांव माहरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर बनाए गए अवैध कट से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद
सोनीपत। रोहतक-गोहाना-पानीपत राजमार्ग-709 की मरम्मत की जाएगी। साथ ही राजमार्ग पर अवैध कटों को बंद किया जाएगा। राजमार्ग पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मरम्मत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 23.87 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद ही निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 709 पानीपत से शुरू होकर राजस्थान के राजगढ़ तक जाता है। इस राजमार्ग से रोजाना हजारों वाहन आवागमन करते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन काफी खस्ता हो चुकी है। राजमार्ग पर मुंडलाना व सिरसाढ़ के पास जगह-जगह अवैध कट होने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान सर्विस लेन पर पानी कई दिन तक नहीं निकलता। जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र के लोग एनएचएआई के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने गांवों के नजदीक अपनी सुविधा के अनुसार अवैध कट बना रखे है। जहां से ग्रामीण आवाजाही करते रहते हैं। राजमार्ग पर अवैध कट गलत हैं। अवैध कटों का प्रयोग किए जाने के कारण हादसे बढ़ जाते हैं। वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है कि वह अवैध कटों से दूरी बनाए रखें, उसके बावजूद वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध कटों का प्रयोग करते हैं। जिससे हादसों में इजाफा होता है। हाईवे पर होने वाले हादसों को देखते हुए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होती है, जिसमें प्रशासन की ओर से एनएचएआई के अधिकारियों को अवैध कटों को लेकर निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक से पानीपत के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत करने के साथ ही अवैध कटों को भी बंद कराया जाएगा। हादसों को रोकने व सर्विस लेन से पानी की निकासी के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे। टेंडर आवंटित होने के बाद छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

गजेंद्र कुमार, डीजीएम, एनएचएआई

फोटो 16. गांव माहरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर बनाए गए अवैध कट से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद

फोटो 16. गांव माहरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर बनाए गए अवैध कट से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद

फोटो 16. गांव माहरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर बनाए गए अवैध कट से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद

फोटो 16. गांव माहरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-709 पर बनाए गए अवैध कट से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed