फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways personnel protested against duty branch clerk

ड्यूटी ब्रांच के क्लर्क पर आरोप लगा रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 13 Mar 2022 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways personnel protested against duty branch clerk
ड्यूटी ब्रांच क्लर्क के खिलाफ प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
बस स्टैंड परिसर में शनिवार को रोडवेज कर्मचारियों ने ऑल हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सब डिपो की ड्यूटी ब्रांच के एक क्लर्क पर आरोप लगाया कि वह आला अधिकारी की शह पर मनमानी कर रहा है। इसके साथ ही उसे नियम के विरुद्ध गोहाना में ही नियुक्त रखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक खोखर ने आरोप लगाया कि किलोमीटर स्कीम की बसों में क्लर्क की हिस्सेदारी है। जबसे यह कर्मचारी गोहाना में नियुक्त हुआ है, निजी बस रोजाना की 12 हजार किलोमीटर की अधिकतम सीमा से अधिक चलाई जा रही हैं।। उनके अनुसार बसें केवल रोहतक-चंडीगढ़ के रूट पर ही चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्लर्क उनकी भी ड्यूटी लगा देता है, जो असल में गैरहाजिर होते हैं। उन्होंने क्लर्क का तत्काल प्रभाव से गोहाना से तबादला करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ड्यूटी ब्रांच में छह महीने से ज्यादा कोई तैनात नहीं रह सकता, लेकिन वह फरवरी-2021 से नियुक्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लर्क रोडवेज के एक आला अधिकारी के संरक्षण में मनमानी से कार्य कर रहा है। इस दौरान गोहाना इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार के साथ अमित लठवाल, राजकुमार, सितेंद्र, प्रदीप, सोनू, सुरेंद्र, बिजेंद्र, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed