फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus and car collide near Gohana-bypass

Sonipat News: गोहाना-बाईपास के नजदीक रोडवेज बस और कार टकराई

Tue, 09 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and car collide near Gohana-bypass
गोहाना। रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोहाना-बाईपास के नजदीक रोडवेज बस से कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन एयरबैग खुलने से कार में सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए। बस लगभग आधा घंटे तक मौके पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में देर हुई। दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गांव सैनीपुरा के पास पलट गई। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन


रविवार रात रोडवेज बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। रात 9 बजे बस गोहाना बाईपास के पास पहुंची। इस दौरान बस के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार मेें सवार दो व्यक्ति बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि कार में सवार व्यक्ति गन्नौर की तरफ रहे थे। हादसे के बाद चालक ने बस को मौके पर रोक दिया। बस में सवार यात्रियों और राहगीरों ने कार में सवार व्यक्तियों को संभाला। बस लगभग आधा घंटा तक मौके पर खड़ी रही। बाद में उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed