फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road repair work is going on in the dark of night on Old DC Road

Sonipat News: ओल्ड डीसी रोड पर रात के अंधेरे में हो रहा सड़क मरम्मत का काम

Sat, 11 Jan 2025 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Road repair work is going on in the dark of night on Old DC Road
सोनीपत। खस्ताहाल ओल्ड डीसी रोड पर रात के अंधेरे में सड़क मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। नगर निगम के कर्मचारी तीन दिन से रात के अंधेरे में जगह-जगह सड़क की मरम्मत करवा रहे हैं, जबकि दिन के समय वाहन चालकों का आवागमन जारी है। सड़क की मरम्मत करवाने को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ रोष जता चुके हैं। तीन साल बाद नगर निगम ने मामले में संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी सुरेंद्र कुमार, अमित दुआ, दीपक कुमार, सुशील, प्रवीण, मोनू व राहुल ने बताया कि ओल्ड डीसी रोड पर तीन साल से खस्ताहाल सड़क व निकासी की अव्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का दंश झेलना पड़ रहा है। ओल्ड डीसी रोड पर दिनभर करीब 12 हजार वाहन चालकों का आवागमन लगा रहता है। नगर निगम की ओर से यहां सड़क निर्माण में खामियां बरती गई हैं। सड़क का लेवल ठीक तरह से नहीं बना हुआ है, जो कई जगह ऊंची-नीची बनी हुई हैं। साथ ही निकासी व्यवस्था का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बारिश के दौरान सड़क पर काफी पानी भर जाता है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं। इससे वाहन चालकों व राहगीरों काे आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस बारे में विधायक से लेकर नगर निगम के सभी अधिकारियों को शिकायत की गई है। अब जाकर अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर सुनवाई की है।
विज्ञापन

--
नगर निगम की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से ओल्ड डीसी रोड पर मरम्मत का काम करवाया जा रहा है। सड़क मरम्मत की शुरुआत कच्चे क्वार्टर मार्केट के पास से की गई है। ओल्ड डीसी रोड पर जहां भी गड्ढे बने हुए हैं या सड़क की ऊपरी परत उतर चुकी है, वहां जल्द मरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed