फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road potholes exposing the claims of patchwork

Sonipat News: पैचवर्क के दावों की पोल खोल रहे सड़क के गड्ढे

Tue, 06 Jun 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Road potholes exposing the claims of patchwork
फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि शहर की खस्ताहाल सड़कों पर पैचवर्क किया जा रहा है, मगर उनके इस दावों की पोल गड्ढे खोल रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से शहरवासियों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है। जिससे सड़कों पर जाम लगने के साथ वाहन चालकों के गिरने जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। थोड़ी सी बारिश में सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं और वाहन चालक इनकी वजह से गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहरभर की अधिकतर सड़कों पर गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से वाहन अनियंतित्र होकर हादसाग्रस्त हो जाते हैं। मरम्मत का पैसा मिलने के बावजूद सड़कें गड्ढों में समा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को राठधना से लिवान वाया जठेड़ी तक 1 करोड़ 22 लाख 98 हजार रुपये से सड़क की मरम्मत का कार्य करवाना है। फरवरी में बजट को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन तीन माह बाद भी टेंडर प्रक्रिया अधूरी पड़़ी है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 3 मई को सेक्टर 12 में जिलेभर की सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्यों का शिलान्यास कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए दो माह का इंतजार करने के लिए कह रहे हैं। मानसून के दौरान शहरवासियों को सड़कों पर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शहर की सड़कों में हुए गड्ढों के कारण वाहन चालकों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारी तीनमाह से सिर्फ टेंडर प्रक्रिया की बात कर रहे हैं, समाधान की तरफ ध्यान नहीं है। खस्ताहाल सड़कों से लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं। स्थिति लगातार दयनीय बनती जा रही है। -नरेंद्र सिंह दहिया, शहरवासी
गड्ढों पर काफी समय पहले लगाया गया पैचवर्क बारिश के बाद उखड़ चुका है। जिससे सड़कों पर मिट्टी, रोड़ा फैलने व गड्ढों के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार ई-रिक्शा भी पलट जाता है। लोगों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। कई सड़कों पर दिनभर धूल उड़ रहती है। -प्रवीन कुमार, शहरवासी
अगर अधिकारियों को बारिश से पहले सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाना है तो गड्ढों को पैचवर्क करना चाहिए। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। जगह-जगह बारिश का पानी भरने से रोका जा सकता है। लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। लोग परेशानी झेल रहे हैं। - सुनील कुमार, शहरवासी


राठधना से लिवान वाया जठेड़ी तक सड़क के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर खुलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवा सकते हैं। मानसून में सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया जा सकता। गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क करवाया गया था। अगर कहीं उखड़ गया है तो उसे दोबारा भरवा दिया जाएगा। -प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

फोटो 10- सुनील कुमार, शहरवासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed