{"_id":"74881642d173cc8bd81342af7ab46c21","slug":"road-jam-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात दिलाएगी पांच जगह बनने वाली पार्किंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात दिलाएगी पांच जगह बनने वाली पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है? यह सवाल किसी भी शहरवासी से पूछोगे तो वो कहेगा सड़कों पर लगने वाला जाम। जाम की वजह जानेंगे तो सार्वजनिक पार्किंग का अभाव ही वजह मिलेगी। पूरे शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां सार्वजनिक रूप से पार्किंग की व्यवस्था हो। मजबूरन लोगों को सड़कों पर ही इधर-उधर अपने वाहन खड़े करने पड़ते है, जिसके कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है। हालांकि अब इस समस्या से निजात मिलने वाला है। शहरी निकाय मंत्री की ओर से अपने स्तर पर शहर में पांच जगहों को पार्किंग के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि मंत्री कार्यालय से पांचों जगहों पर पार्किंग के लिए नगर निगम को पत्र लिखकर स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी गई है। जानकारों की मानें तो लगभग एक माह के भीतर ही पार्किंग के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि जिन पांचों स्थानों को पार्किंग के लिए चुना गया है, उनके चुनाव के समय शहर के बाजारों का विशेष ख्याल रखा गया है।
15 दिन में मांगी है रिपोर्ट
शहरी निकाय और महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन की ओर से पत्र नगर निगम को भेजा गया है। पत्र में पार्किंग के लिए चिह्नित की गई पांच जगहों के लिए स्टेटस रिपोर्ट 15 दिनों में मांगी गई है। बता दें कि जैसे नगर निगम कार्यालय को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है तो रिपोर्ट में यह बताना होगा कि भविष्य में नगर निगम कार्यालय कहां जाएगा। पत्र मिलने के तुरंत बाद निगम की ओर से कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
अब यह है स्थिति
मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल गीता भवन चौक पर सबसे अधिक जाम रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रयोग आजमा लिए, लेकिन वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई। दूसरी ओर कच्चे क्वार्टर मार्केट में जाने वाले लोग सुभाष चौक के आसपास वाहन खड़े कर देते हैं, जिसके कारण सुभाष चौक पर यातायात प्रभावित रहता है। गोहाना रोड, ककरोई चौक और ओल्ड रोहतक रोड पर भी हालत कुछ खास जुदा नहीं है। गोहाना रोड पुल से उतरकर ककरोई चौक की तरफ जाएं, या फिर ओल्ड रोहतक रोड की ओर दोनों ही तरफ जाम की स्थिति बनी ही रहती है।
विज्ञापन
इन पांच जगहों का किया गया है चुनाव
* शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार कच्चे क्वार्टर और सुभाष चौक के लिए पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम के मौजूदा कार्यालय में की जाएगी।
* कपड़ा मार्केट और गीता भवन चौक जहां यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इनके लिए मसद मोहल्ला स्थित सरकारी स्कूल में पार्किंग की जाएगी।
* गोहाना रोड के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुलिस कॉलोनी में की जानी है।
* ओल्ड रोहतक रोड पर गुड़मंडी, काठमंडी आदि तथा पुराने शहर की मार्केट के लिए पुरानी तहसील में पार्किंग की जाएगी।
* ककरोई चौक और इसके आसपास लगने वाले बाजारों के लिए शंभूदयाल स्कूल के पास स्थित डिस्पोजल की जगह पार्किंग के लिए चिह्नित की गई है।