{"_id":"68d0570504b6f4d7dd0f99e2","slug":"road-blockade-in-protest-against-waterlogging-in-the-streets-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142652-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गलियों में जलभराव के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गलियों में जलभराव के विरोध में लगाया जाम
Mon, 22 Sep 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की बाबा कॉलोनी में दूषित पानी की समस्या को लेकर रोहतक रोड फ्लाईओवर को जाम कर रोष
सोनीपत। सीवर ओवरफ्लो होने से शहर की बाबा कॉलोनी की गलियों में दूषित पानी भर गया है। इसके चलते लोगों आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करने से नाराज कॉलोनी के लोग रविवार को एकजुए हुए और रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास जाम लगा दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के चलेत वाहन चालकों को दो घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटीएम ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। स्थानीय का कहना था कि वह कई बार नगर निगम से लेकर मेयर और विधायक तक अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई।
स्थिति यह है कि गलियों में दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे गुजरना तक मुश्किल हो गया है। उनका आरोप था कि औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी सीवर के जरिए कॉलोनी में आ रहा है और ओवरफ्लो होकर गलियों में फैल जाता है। गलियां नाले में तब्दील हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस चुका है। दूषित पानी पेयजल लाइनों में मिल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बच्चे स्कूल जाने से इंकार कर रहे हैं। वहीं रिश्तेदार और मेहमान कॉलोनी में आने से कतराने लगे हैं। कई बार शादी-ब्याह जैसे रिश्ते टूटने की नौबत आ चुकी है। जब विवाह या अन्य रिश्तों की बात आती है तो लोग पानी से भरी गलियां देखकर वापस लौट जाते हैं। गंदगी और मच्छरों के कारण बुखार व अन्य बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
कॉलोनीवासी कई बार विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन और नगर निगम आयुक्त से मिलकर समस्या का समाधान करने मांग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नाराज लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से सडक़ पर उतरेंगे और नगर निगम कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।
इंसानियत दिखाकर निकाली बीमार की गाड़ी
जाम लगने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बीमार शख्स की गाड़ी को निकलवाने के लिए रास्ता भी खोला।
प्रशासन ने दिया दस दिन का समय
जाम की सूचना पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीटीएम डॉ. अनमोल व नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि दस दिन के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीटीएम के आश्वासन के बाद ही करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य हो पाया।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचकर नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया गया। उनको दस दिन के अंदर समाधान के निर्देश दिए गए है।-डॉ. अनमोल, सीटीएम।