फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Retired DGP Layak Ram Dabas passes away

सोनीपत: सेवानिवृत्त DGP लायक राम डबास का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 20 Jul 2022 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 09:10 PM IST
सार

विधायक सुरेंद्र पंवार, एडीजीपी ममता सिंह, एसपी हिमांशु गर्ग, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Retired DGP Layak Ram Dabas passes away
सेक्टर-15 में सेवानिवृत्त डीजीपी को मुखाग्नि देते उनके पुत्र सुदीप डबास। लायक राम डबास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के एल्डिको काउंटी में रहने वाले सेवानिवृत्त डीजीपी लायक राम डबास का बुधवार को निधन हो गया। उनका सेक्टर-15 स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एल्डिको काउंटी निवासी लायक राम डबास (67) 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

विज्ञापन


वह बीमार चल रहे थे। लायक राम डबास आईपीएस बनने से पहले वह भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में छह साल तक वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे। पुलिस सेवा के दौरान वह 1990 में सोनीपत में एसपी रहे। वह वर्ष 2015 में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन


बुधवार को निधन के बाद सेक्टर-15 स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके एल्डिको स्थित आवास पर दर्शनों के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र पंवार, एडीजीपी ममता सिंह, एसपी हिमांशु गर्ग, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार एवं लायक राम डबास के रिश्तेदार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, डीईटीसी डॉ.सुरेंद्र लाठर, पूर्व डीजीपी एमएस मान, सेवानिवृत्त आईजी सुमन मंजरी, डीएसपी सीआईडी अजीत सिंह, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, आईबी से सेवानिवृत्त अधिकारी दिलबाग सिंह दहिया ने उनके पार्थिव पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर व आसमान में गोलियां दागकर उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके बेटे आईआरएस सुदीप डबास ने उनको मुखाग्नि दी। 


लायक राम डबास के परिवार में उनकी पत्नी राजकीय कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्य गीता डबास, बड़ा बेटा आईआरएस सुदीप डबास, छोटा बेटा नवदीप डबास, बेटी ईटीओ संगीता डबास, पुत्रवधू एएसपी भारती डबास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed