{"_id":"672d233e1a5faef436030f06","slug":"residents-of-the-state-living-in-america-said-the-country-will-benefit-more-loss-less-due-to-trump-becoming-president-sonipat-news-c-197-1-snp1001-127358-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमेरिका में रह रहे प्रदेशवासी बोले- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से देश को फायदा अधिक, नुकसान कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमेरिका में रह रहे प्रदेशवासी बोले- ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से देश को फायदा अधिक, नुकसान कम
Fri, 08 Nov 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 38. विक्रम
सोनीपत। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से भारत को फायदा अधिक होगा। हालांकि इसका कुछ नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। भारत व कनाडा के बीच हालात अब सुधरने लगेंगे। खालिस्तान को लेकर बिगड़े माहौल में काफी सुधार होगा। आर्थिक रूप से भी फायदा मिलेगा। वहीं हरियाणा से बड़ी संख्या में अमेरिका गए युवाओं की राह मुश्किल हो सकती है। एच-वन (वर्क वीजा) में अमेरिकन व अमेरिका में पढ़ रहे बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
भारत व कनाडा के बीच हालात अब सुधरने लगेंगे
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित न्यूजर्सी में रह रहे रोहतक के गांव रिटौली निवासी बालेंद्र कुंडू कहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से भारत को फायदा ज्यादा होगा। हालांकि कुछ मुद्दों पर नुकसान भी झेलना होगा। उन्होंने कहा कि अब भारत व कनाडा के बीच बिगड़े हालात में सुधार आ जाएगा। दोनों देशों के बीच खालिस्तान को लेकर बिगड़ा माहौल भी ठीक होगा, साथ ही अमेरिका में डोंकी रूट से गए युवाओं पर डिपोर्ट का खतरा बढ़ गया है। शरणार्थी शिविर में रह रहे भारतीय को डिपोर्ट किया जा सकता है। उनमें सबसे अधिक हरियाणा से हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में करीब 60 लाख भारतीय रह रहे हैं, जिनमें से 30 लाख वहां मतदाता बन चुके हैं।
आर्थिक स्थिति में आएगी मजबूती
अमेरिका के वाशिंगटन में रह रहे सोनीपत के विक्रम मोर कहते हैं कि अब भारत को आर्थिक मजबूती मिलेगी। डोनाल्ड ट्रंप आर्थिक क्षेत्र में भारत की भरपूर मदद करेंगे। अमेरिका से भारत के रिश्ते काफी मजबूत होंगे। हिंदू संगठनों को मजबूती मिलेगी। डोनाल्ड के राष्ट्रपति बनने से हिंदुत्व को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
डोंकी रूट से गए युवा हो सकते हैं डिपोर्ट
अमेरिका में रह रहे सोनीपत के अशोक विहार निवासी माणिक्य पवार बताते हैं कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से भारतीयों को फायदा होगा, साथ ही डोंकी रूट से अमेरिका गए भारतीय युवाओं को डिपोर्ट का खतरा बढ़ेगा। एच-वन (वर्क वीजा) में अमेरिकन व अमेरिका में पढ़े बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।