{"_id":"57c335294f1c1bf638d50a70","slug":"reservation-meeting-khaap-panchayat-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जाट नहीं, किसान आरक्षण के नाम होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जाट नहीं, किसान आरक्षण के नाम होगा संघर्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खाप प्रतिनिधियों को संबोधित करते नांदल खाप के प्रतिनिधि महेंद्र नांदल।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अब खाप पंचायतें जाट आरक्षण के नाम पर लड़ाई नहीं लड़ेंगी, बल्कि किसान आरक्षण के नाम पर संघर्ष को आगे बढ़ाएंगी। इसके लिए जाटों के साथ जट सिख, मूला जाट, त्यागी, रोड व बिश्नोई समाज को भी एक मंच पर लाया जाएगा, क्योंकि सभी छह जातियां किसान वर्ग से संबंधित हैं। इसलिए जाट आरक्षण की जगह किसान आरक्षण मंच नया नाम दिया गया है। रविवार को सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में हुई खाप पंचायत प्रतिनिधियों की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने बताया कि खाप किसी जाति विशेष की नहीं, बल्कि 36 बिरादरी से जुड़ी होती हैं। इससे समाज में गलत संदेश जा रहा था कि खाप केवल जाट समाज से जुड़ी हैं।
दूसरा, आरक्षण केवल जाट समाज को नहीं मिला था, बल्कि जट सिख, मूला जाट, रोड, त्यागी व बिश्नोई समाज को भी मिला था। सभी छह जातियां किसान वर्ग से जुड़ी हैं। इस कारण जाट आरक्षण का नाम बदलकर किसान आरक्षण रखा गया है। खाप प्रतिनिधियों की मीटिंग में सरोह खाप के खाप रणधीर सरोहा, नांदल खाप से महेंद्र नांदल, अहलावत खाप से जयसिंह अहलावत, रोहतक 84 खाप से हरदीप अहलावत, मलिक खाप से अशोक मलिक व कैप्टन जगबीर, बड़वासनी 12 से प्रीतम व गहलावत खाप से सतबीर ने फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन
महम चौबीसी के चबूतरे पर खाप दिखाएंगी ताकत
खाप अपनी ताकत दिखाने के लिए 13 सितंबर को रोहतक के महम में चौबीसी के चबूतरे पर महापंचायत करेंगी। महापंचायत में पदक विजेता साक्षी मलिक के अलावा ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए युवकों के परिजनों व घायलों को भी सम्मानित किया जाएगा।