फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Renovation of Murthal University roads stuck for allotment

Sonipat News: अलॉटमेंट के लिए अटका मुरथल विवि की सड़कों का नवीनीकरण

Tue, 10 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Murthal University roads stuck for allotment
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की सड़कों का नवीनीकरण करीब दो महीने बाद भी नहीं शुरू हो पाया है। इसका कारण मुख्यालय से मिलने वाली अलॉटमेंट है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य को लेकर मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सड़कों के नवीनीकरण के लिए विवि के स्टाफ सदस्य, कर्मचारी, विद्यार्थी करीब 3 माह से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरथल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के पास की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत 2.61 करोड़ रुपये से की जानी है। विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए अप्रैल की शुरुआत में मुख्यालय को अलॉटमेंट के लिए पत्र लिखा था, लेकिन दो महीना बीत जाने के बाद भी उच्च अधिकारियों ने अलॉटमेंट को मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन

अलॉटमेंट के बिना मुरथल विश्वविद्यालय में सड़कों की मरम्मत नहीं शुरू की जा सकती है। ऐसे में स्टाफ सदस्यों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खस्ताहाल सड़कों के सुधार की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संघ व प्रबंधन करीब डेढ़ माह पहले आमने-सामने हो चुके हैं। दोनों संघों ने विभिन्न मांगों को लेकर विवि परिसर में धरना भी दिया था, लेकिन आश्वासन के बाद धरने को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी से भी पढ़ने आते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थी अक्षय, सुमित, मोहिनी, सुप्रिया, अभिलाषा ने बताया कि करीब 273 एकड़ में फैले मुरथल विश्वविद्यालय में प्रदेश ही नहीं, बल्कि हिमाचल, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलावा कुछ विदेशों विद्यार्थी भी पड़ने लिए आते हैं। विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तु कला, प्रबंधन अध्ययन व मानविकी जैसी उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। विश्वविद्याल की कुछ व्यवस्थाओं पर किसी का भी ध्यान नहीं है। विवि में इंजीनियरिंग विभाग के पास खस्ताहाल सड़क के अलावा अन्य कई मार्गों पर भी गड्ढे बने हैं।

लोक निर्माण विभाग ने मुरथल विश्वविद्यालय में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यालय को अलॉटमेंट के लिए लिखा गया है। जैसे ही उसे स्वीकृति मिलेगी काम शुरू कर दिया जाएगा। -अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed