Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Second lane of service road also opened in Kundli, traders are demanding opening of flyover.

राहत : कुंडली में सर्विस रोड की दूसरी लेन भी खोली, व्यापारी कर रहे फ्लाईओवर खोलने की मांग

Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Relief: Second lane of service road also opened in Kundli, traders are demanding opening of flyover.
सोनीपत/राई। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर आखिरकार 26 दिन बाद सर्विस रोड को पूरी तरह खोल दिया गया है। दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने पानीपत से दिल्ली मार्ग पर सर्विस रोड की दूसरी लेन को खोलकर राहत दी है। ऐसे में आवागमन के दौरान लग रहे जाम से कुछ राहत मिल सकेगी। अब व्यापारियों ने फ्लाईओवर पर बंद हाईवे की आठ लेन को भी खोलने की मांग की है ताकि जाम से पूरी तरह से निजात मिल सके।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। वहां उनका सुरक्षा बलों के साथ टकराव हो गया था। इसके बाद सोनीपत व दिल्ली पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। बॉर्डर पर अभेद्य किलेबंदी कर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई थी। मामला शांत होने पर 24 फरवरी को आंशिक राहत देते हुए कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सर्विस रोड को खोलने का निर्णय लिया था। इसके बाद 26 फरवरी को सर्विस लेन के सामने बनाई गई दीवारों तोड़कर पानीपत-दिल्ली सर्विस रोड पर केवल एक लेन व दिल्ली-पानीपत रोड पर दोनों लेन खोल दी थी। इससे पानीपत-दिल्ली लेन पर आवागमन करने में कोई बड़ी राहत नहीं मिल पा रही थी। वहां अक्सर जाम लगने लगा था जिससे वाहन चालक लगातार परेशान थे।
विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद दूसरी लेन खोली

जाम की समस्या को लेकर उद्योगपति, क्षेत्रवासी व जिला व्यापार मंडल की तरफ से पानीपत-दिल्ली मार्ग की दूसरी लेन को खोलने की मांग की जा रही थी। वह दिल्ली पुलिस से मांग कर चुके थे कि जाम की स्थिति को देखते हुए सर्विस रोड को पूरी तरह से खोल दिया जाए। साथ ही फ्लाईओवर को भी खोला जाए। हालांकि लंबे समय से कोई सुनवाई नहीं हो सकी। अब लोस चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद सर्विस लेन पूरी तरह खोलकर लोगों को राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम से मिल सकेगी कुछ राहत

सोनीपत के कपड़ा व्यापारी जयकंवार सैनी ने कहा कि सर्विस रोड को पूरा खोले जाने से जाम से कुछ राहत मिल सकेगी। अब दिल्ली जाने से डर लगने लगा था। कुंडली में एक बार जाम में फंसने से डेढ़ से दो घंटे खराब हो जाते थे। पानीपत-दिल्ली लेन की सर्विस रोड से अब सभी अवरोधक हटा दिए गए हैं।

सामान लेकर जाने से करने लगे थे परहेज

ऑटो मैकेनिक संदीप मलिक ने बताया कि कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगने वाले जाम के हालात देखकर दिल्ली जाने से परहेज करना शुरू कर दिया था। रोड पूरा खुलने से काफी राहत मिलेगी। अब जब चुनाव आचार संहिता लग गई है तो किसानों के आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में हाईवे की सभी लेन खोल देनी चाहिए।


वर्जन

जिला व्यापार मंडल ने उपायुक्त सोनीपत से सर्विस रोड और फ्लाईओवर को खोलने की मांग की थी। सर्विस रोड की दोनों लेन खोल दी है। अब किसान आंदोलन के कारण हाईवे को बंद रखने का औचित्य नहीं है। ऐसे में फ्लाईओवर की सभी लेन खोलनी चाहिए। त्योहार के सीजन में व्यापारी दिल्ली से सामान ले आते हैं। जाम में फंसकर उनका समय बर्बाद हो रहा है। फ्लाईओवर खोलने से सभी को राहत मिल सकेगी। -संजय सिंगला, प्रधान, जिला व्यापार मंडल सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed