फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Reach Delhi in two hours via the greenfield highway

Sonipat News: ग्रीन फील्ड हाईवे से दो घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली, दो बसें शुरू

Sat, 22 Aug 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reach Delhi in two hours via the greenfield highway
फोटो 22जेएनडी18-बस अड्डा जींद, जहां से वाया सोनीपत होकर दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है
जींद। यात्रियों की मांग को देखते हुए जींद डिपो ने ग्रीन फील्ड हाईवे के रास्ते दिल्ली के लिए दो बसें शुरू की हैं। इस रूट से यात्री करीब दो घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे। जींद से दिल्ली के बीच बसों का ठहराव गोहाना बाईपास, सोनीपत बाईपास और मुरथल में रखा गया है।
विज्ञापन


जींद डिपो की पहली बस सुबह 8:10 बजे जींद से दिल्ली के लिए रवाना होगी और दिल्ली से सुबह 11 बजे वापस चलेगी। दूसरी बस दोपहर 2:10 बजे जींद से रवाना होगी और शाम 5 बजे दिल्ली से जींद के लिए वापस चलेगी। इन बसों के संचालन से गोहाना, सोनीपत और मुरथल क्षेत्र के यात्रियों को भी सीधी परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


जींद से वाया गोहाना और सोनीपत होते हुए दिल्ली का किराया 160 रुपये है। वहीं, वाया रोहतक और बहादुरगढ़ होकर दिल्ली पहुंचने में करीब चार घंटे लगते हैं और किराया भी लगभग 160 रुपये ही है। जींद से बड़ी संख्या में लोग सरकारी और निजी विभागों में नौकरी के लिए दिल्ली जाते हैं। इसके अलावा काफी विद्यार्थी दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं और साप्ताहिक अवकाश पर अपने घर जींद आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की मांग पर बदला बसों का समय
डिपो की ओर से पहले वाया गोहाना-सोनीपत दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया जा रहा था। उस समय पहली बस सुबह 7:30 बजे और दूसरी बस दोपहर 1:40 बजे जींद से चलती थी। यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए बसों के समय में बदलाव किया गया है।


रोहतक-बहादुरगढ़ रूट पर भी बसों का संचालन
डिपो की ओर से वाया रोहतक-बहादुरगढ़ दिल्ली के लिए भी कई बसें संचालित की जा रही हैं। इस रूट पर पहली बस सुबह 5:10 बजे, 6:20 बजे, 6:50 बजे, 10 बजे, 10:20 बजे और 10:40 बजे चलती है। इसके बाद दोपहर 3:40 बजे और शाम 7:20 बजे भी बस उपलब्ध है। इसके अलावा पीआरटीसी की दो बसें भी वाया रोहतक और बहादुरगढ़ होकर संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed