फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rath Yatra welcomed for the welfare of all people and a happy resolution

Sonipat News: सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा का किया स्वागत

Sat, 09 Mar 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra welcomed for the welfare of all people and a happy resolution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना। कांशीराम के सम्मान और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के मार्गदर्शन में बसपा की तरफ से निकाली जा रही सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा नौवें दिन पानीपत होते हुए सोनीपत की सीमा में प्रवेश कर गई। सोनीपत पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया।

हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने बताया कि नौवें दिन यात्रा करनाल लोकसभा के धर्मगढ़, अहर चौक, नमस्ते चौक पानीपत, हल्दाना चौकी होते हुए सोनीपत पहुंची है। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा से शोषितों और वंचितों के साथ खड़ी रही है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार दोनों ही सत्ता के नशे में चूर हैं। राजेश गढ़ी हकीकत ने बताया कि यात्रा गन्नौर होते हुए मुरथल, बहालगढ़ के रास्ते कालूपुर चुंगी पहुंची। यहां से बड़वासनी, मोहाना होते हुए रात को गोहाना पहुंचेगी। दसवें दिन यात्रा फरमाना, सिसाना, शीला बाईपास, महर्षि वाल्मीकि पुराना बस अड्डा और भगवतीपुर से होते हुए रोहतक लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रभारी कुलदीप बाल्यान, प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा, प्रदेश सचिव राम सिंह प्रजापति, राजेश गढ़ी हकीकत, डॉ. प्रदीप आंबेडकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed