सोनीपत। मां भारती रक्तवाहिनी ने भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य पर संस्था के कार्यालय में हवन किया।
कार्यकारी अध्यक्ष सोमप्रकाश ने कहा कि भारतीय नववर्ष की शुरुआत पर संस्था के सदस्यों ने बैठक कर वर्ष 2024-25 के कार्यों पर चर्चा की। इस वर्ष 31 रक्तदान शिविर लगाकर 3232 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। बैठक में विपिन कुमार, पवन दहिया, राजेश कुमार, दक्ष व विनय वशिष्ठ की सदस्यता रद्द की गई। रामबीर शर्मा को उपाध्यक्ष, देवेंद्र गौतम को कार्यकारी सदस्य एवं कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष सोहनलाल ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। सचिव प्रेम गौतम, सह सचिव नीरज सैनी, कार्यकारी सदस्य अंकित त्यागी, हरिराम सरोहा मौजूद रहे।