{"_id":"65ff04ef1164f2b4b506a6c0","slug":"rakesh-dahiya-became-the-chairman-and-ramlal-became-the-head-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115761-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राकेश दहिया चेयरमैन और रामलाल प्रधान बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राकेश दहिया चेयरमैन और रामलाल प्रधान बने
Sat, 23 Mar 2024 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शनिवार को ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का चुनाव कराया गया। जिला कमेटी के चुनाव में राकेश दहिया को चेयरमैन, रामलाल को प्रधान, रणबीर सिंह दलाल को वरिष्ठ उपप्रधान, सुभाष भट्टी को जिला सचिव, नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष व सुरेश कुमार को मुख्य संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। वहीं शाखा चुनाव में रामचंद्र लाठ को चेयरमैन, राकेश त्यागी को प्रधान, राजकुमार व मनजीत लाठ को वरिष्ठ उपप्रधान, राजकरण शर्मा को सचिव, विनोद योगी को कोषाध्यक्ष, मुकेश व दिलबाग सिंह को मुख्य संगठनकर्ता नियुक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की। राज्य महासचिव नरेंद्र धीमान ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शाखा के पूर्व प्रधान राधेश्याम व खजान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन