{"_id":"614a31348ebc3e35fb335227","slug":"rain-from-the-farm-to-the-market-the-food-donor-in-the-disaster-sonipat-news-rtk6247317169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बरसात : खेत से मंडी तक आफत में अन्नदाता, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बरसात : खेत से मंडी तक आफत में अन्नदाता, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
सार
जिले में सबसे अधिक बारिश सोनीपत ब्लॉक में हुई। यहां सायं 6 बजे तक 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। खरखौदा में 20 एमएम बारिश व राई में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि गन्नौर, गोहाना व खारपुर कलां में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
ककरोई के खेत में भरे दूषित पानी को दिखाता किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
2शहर में मंगलवार को हुई 22 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई। सड़कों पर पानी भरने से कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के ककराई चौक, गीता भवन चौक, सुजान सिंह पार्क, आईटीआई चौक, ओल्ड डीसी रोड, मामा-भांजा चौक सहित अन्य मार्गों पर जलभराव होने से रुक-रुककर जाम की स्थिति बनती रही। वहीं बारिश के कारण अनाज मंडी में बिक्री के लिए आया किसानों का धान भी भीग गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सप्ताह के अंत तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर पूर्व आसमान पर अचानक काले बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो रुक-रुककर देर शाम तक जारी रही। हालांकि कुछ दिनों से बढ़ते पारे से लोगों को जरूर राहत मिली है।
विज्ञापन
किसानों की बढ़ी परेशानी
जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कपास की फसल पहले ही प्रभावित हो चुकी है। अगर बारिश लगातार जारी रहती है तो धान की फसल पर भी इसका असर दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
एसटीपी का दूषित पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
एसटीपी से दूषित पानी की निकासी ड्रेन की बजाय खेतों में हो रही है। इससे गांव ककरोई के खेतों में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई हैं। इसके विरोध में ग्रामीण मंगलवार को ककरोई रोड स्थित एसटीपी पर एकत्रित हुए और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
किसानों ने कहा कि निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर अच्छे से सफाई नहीं की जाती। इस समस्या को लेकर वह आला अधिकारियों और नेताओं से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि कई वर्षों से ड्रेनों की सफाई नहीं की गई है। इससे यह दिक्कत आ रही है। वह किसानों की समस्या की शिकायत सीएम से करेंगे। इसके पीछे अगर किसी अधिकारी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ सीएम से कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे।

अनाज मंडी में बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढका धान।