फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railways consider it their property...they stop it anywhere

Sonipat News: रेलवे मानाे इनकी संपत्ति...कहीं भी राेक लेते हैं

Mon, 09 Sep 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Railways consider it their property...they stop it anywhere
सोनीपत। ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन में चेन पुलिंग के मामले बढ़ रहे हैं। यह एक दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद सोनीपत में करीब 8 माह में चेन पुलिंग के 212 मामले सामने आए हैं। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 112 लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

सोनीपत में एक्सप्रेस ट्रेनों के चेन पुलिंग के मामले नहीं रुक रहे हैं। कुछ यात्री अकसर छोटे स्टेशनों पर चेन पुलिंग कर रहे हैं। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। करीब आठ माह में आरपीएफ ने ऐसे लोगों से करीब 57 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस का कहना है कि कम दूरी के कुछ यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक देते हैं। इससे सभी यात्रियों की जान को भी खतरा हो सकता है, इसलिए चेन पुलिंग को लेकर रेलवे ने अलग से नियम बनाए हैं। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। पकड़े जाने पर आरोपी से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed