फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway traffic will be affected from September 6 to 14, four trains will be canceled

6 से 14 सितंबर तक प्रभावित रहेगा रेलवे यातायात, चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

Wed, 31 Aug 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Railway traffic will be affected from September 6 to 14, four trains will be canceled
सोनीपत। फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन को सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल के रूप में विकसित करने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलमार्ग पर छह से 14 सितंबर तक रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते चार ट्रेनें रद्द रहेंगी और दो ट्रेनें बीच रास्ते से ही यात्रा शुरू करेंगी। 7 से 9 सितंबर तक मालवा एक्सप्रेस को बीच रास्ते में करीब सवा घंटे रोककर चलाया जाएगा। रेलवे यातायात के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। नॉन इंटर लॉकिंग के कार्य के चलते दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलमार्ग पर 6 से 14 सितंबर तक रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। दो ट्रेनें अपनी यात्रा बीच रास्ते में ही समाप्त करेंगी और दो ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया जाएगा। जबकि ट्रेन संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस (श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर) को 7 से 9 सितंबर तक बीच रास्ते में करीब एक घंटा 25 मिनट रोककर चलाया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने और रेलवे यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
14034 - जम्मू मेल (कटड़ा से दिल्ली) - सात से 13 सितंबर तक
14033 - जम्मू मेल (दिल्ली से कटड़ा) - छह से 12 सितंबर तक
12919 - मालवा एक्सप्रेस (डॉ. आंबेडकर नगर से कटड़ा) - 10 से 12 सितंबर तक
12920 - मालवा एक्सप्रेस (कटरा से डॉ. आंबेडकर नगर) - 12 से 14 सितंबर तक
-आंशिक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस (संभलपुर से जम्मूतवी) 10 सितंबर को अपनी यात्रा अमृतसर पहुंचकर समाप्त करेगी। अमृतसर से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 18101 जम्मूतवी एक्सप्रेस (टाटानगर से जम्मूतवी) 11 सितंबर को अपनी यात्रा अमृतसर पहुंचकर समाप्त करेगी। अमृतसर से जम्मूतवी के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18102 टाटानगर एक्सप्रेस (जम्मूतवी से टाटानगर) 12 सितंबर को अमृतसर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन संख्या 18310 संभलपुर एक्सप्रेस (जम्मूतवी से संभलपुर) 13 सितंबर को अमृतसर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राह्मण स्टेशन पर सैटेलाइट फ्रेट टर्मिनल विकसित किया जा रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा रेलमार्ग पर 6 से 14 सितंबर तक रेलवे यातायात प्रभावित रहेगा। जिसके कारण चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। दो ट्रेनें बीच रास्ते से यात्रा शुरू करेंगी, जबकि दो ट्रेनें बीच रास्ते में यात्रा समाप्त करेंगी। मालवा एक्सप्रेस को 7 से 9 सितंबर तक बीच रास्ते में 1 घंटा 25 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed