फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway traffic disrupted for two hours due to repair, four passenger trains canceled, more than six vehicles affected

Sonipat News: मरम्मत के चलते दो घंटे बाधित रहा रेलवे यातायात, चार पैसेंजर ट्रेन रद्द, छह से ज्यादा गाड़ियां प्रभावित

Mon, 29 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railway traffic disrupted for two hours due to repair, four passenger trains canceled, more than six vehicles affected
फोटो 03- पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने व टिकट लेने के लिए लगी यात्रियों की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार सुबह होलंबी कलां-आजादपुर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते करीब दो घंटे रेलवे यातायात बाधित रहा, जिससे करीब आधा दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित रहीं। दो पैसेंजर सहित करीब पांच एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। ट्रेन स्टेशनों पर खड़ी होने से यात्री परेशान होकर पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते दिखाई दिखे।
होलंबी कलां-आजादपुर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते रेलवे ने सुबह 8 से 10 बजे तक का ब्लॉक लिया। रेलवे ने ट्रेन संख्या 04588 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर, ट्रेन नंबर 04406 कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर व शाम को पानीपत से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 04586 को रद्द कर दिया। कुरुक्षेत्र से दिल्ली की तरफ जाने वाली 04178 पैसेंजर ट्रेन को सुबह 8:17 बजे सोनीपत स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। यह ट्रेन 10:18 बजे करीब 2 घंटे 16 मिनट की देरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना की गई। ट्रेन के चलने के बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, चंडभ्गढ़ से बांद्रा जा रही ट्रेन नंबर 22452 को सुबह 8:22 से 10:20 बजे तक सांदल कलां, 04910 नंबर पैसेंजर सुबह 7:33 से 7:55 बजे तक, दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रही मालगाड़ी 9:10 से 11 बजे तक राठधना स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन संख्या 04910 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर सुबह 8:04 से 9:00 बजे तक नरेला स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन नंबर 04472 पानीपत से गाजियाबाद पैसेंजर को सुबह 08:08 से 10:35 बजे तक होलंबी कलां स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन संख्या 22462 श्री शिव शक्ति एक्सप्रेस 15 मिनट व शताब्दी एक्सप्रेस तीन मिनट तक राजलू गढ़ी स्टेशन पर रोकी गई, इन ट्रेनों का पानीपत से दिल्ली तक ठहराव निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत व तार टूटने की रही अफवाह
केडीएम ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर करीब दो घंटे ठहराव होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई यात्रियों में यह अफवाह रही कि ट्रेनों को दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में होने वाली महापंचायत के चलते रोका गया है। कुछ यात्री होलंबी कलां-आजादपुर स्टेशन के बीच ओएचई तार टूटने की बात करते दिखे। स्टेशन पर यात्री इधर-उधर टहल कर ट्रेन के चलने का इंतजार करते नजर आए।
रोडवेज बसों और निजी वाहनों का सहारा लिया
सोनीपत स्टेशन पर करीब दो घंटे ट्रेन के खड़ा रहने के बाद कुछ यात्रियों ने परेशान होकर बस अड्डे की तरफ रुख किया। वहीं कुछ यात्री कैब के लिए फोन मिलाते नजर आए, ताकि रोडवेज बसों व निजी वाहनों के सहारे गंतव्य तक पहुंचा जा सके।
बोले यात्री
दिल्ली किसी काम से जा रहा हूं, लेकिन ट्रेन को सोनीपत स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया है। सोचा था 10 बजे दिल्ली पहुंचकर काम निपटाने के बाद जल्द लौट आऊंगा, लेकिन डेढ़ घंटे से ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर ही खड़ी है।
- हरीश कुमार, कुरुक्षेत्र
कोई कह रहा है कि दिल्ली में पहलवानों के समर्थन में पंचायत को लेकर ट्रेनें रोकी गई हैं तो कई यात्री होलंबी कलां से आगे ओएचई तार टूटने की बात कह रहे हैं, जब पूछताछ केंद्र पर पहुंचा तो कर्मचारी कुछ नहीं बता रहे।
- प्रीतम कुमार, पानीपत
दिल्ली पहुंचकर दूसरी ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन दो घंटे बीतने को हैं, ट्रेन को नहीं चलाया जा रहा है। आगे गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। काफी देर से ट्रेन में बैठकर चलने का इंतजार कर रहे हैं।
- संदीप, कुरुक्षेत्र
किसी काम से दिल्ली जा रहा हूं। ट्रेन पकड़ने के बाद लगा कि जल्दी पहुंच जाऊंगा, लेकिन सुबह 8:15 बजे से ट्रेन को सोनीपत स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया है। ट्रेन कब दिल्ली पहुंचेगी, पता नहीं। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

- धनवान, करनाल
निर्धारित समय से देरी से चली यह ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम देरी
11078 झेलम एक्सप्रेस 2:25 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 9 घंटे
18102 टाटानगर एक्सप्रेस 8:40 घंटे
14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 52 मिनट
12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 35 मिनट
रेलवे की ओर से होलंबी कलां-आजादपुर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इससे तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया और कुछ ट्रेनें प्रभावित रहीं। यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
- डिंपी गर्ग, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed