{"_id":"f2a4b4304e67f220db77a0cdc4a1d5a6","slug":"rai-school-alumni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद छात्रों की याद में स्थापित होगा वार मेमोरियल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद छात्रों की याद में स्थापित होगा वार मेमोरियल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई स्पोर्ट्स स्कूल सेना में भर्ती होने के बाद शहीद हुए अपने नौ छात्रों की याद में वार मेमोरियल की स्थापना करेगा। इसके लिए न केवल शनिवार को स्कूल में सेना का एक टैंक पहुंच गया बल्कि शहीद छात्रों के स्मृति पत्र भी लगा दिए गए। रविवार को स्कूल में विशेष समारोह होगा, जिसमें भाग लेने के लिए स्कूल प्रबंधन और पूर्व छात्रों के संगठन ने देश-विदेश में स्कूल के 700 छात्रों को आमंत्रित किया है। इनमें फिल्म अभिनेता से लेकर सेना और पुलिस के आला अधिकारी, शिक्षाविद्, उद्योगपति से लेकर समाजसेवी तक शामिल हैं। स्कूल के भूतपूर्व छात्र संगठन के प्रवक्ता एवं नेपाल दूतावास में कार्यरत राजेश वशिष्ठ ने बताया कि राई स्पोर्ट्स स्कूल की स्थापना 1973 में हुई थी। तब से अब तक सेना में भर्ती हुए स्कूल के छात्रों में से नौ शहीद हुए हैं
इन शहीद छात्रों के लगेंगे स्मृति पत्र स्कूल बेंच शहीद
-मेजर विनोद कुमार राणा 1989 2000
-फ्लाइंग लेफ्टिनेंट आशीष अग्रवाल, 1982 1987
-लेफ्टिनेंट रवींद्र छिक्कारा 1994 2000
-स्क्वायड्रन लीडर संजय गौड़ 1981 2003
विज्ञापन
-फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अमित सिंह। 1991 1999
-फ्लाइंट लेफ्टिनेंट शकील सोनी। 1982 1988
-लेफ्टिनेंट अर्जुन पूनिया। 1985 1996
-फ्लाइंग आफिसर संदीप पलरवाल 1994 2000
-फ्लाइंग आफिसर दीपक दहिया। 1996 2002
ये हस्ती भी राई स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र
छात्र संगठन ने स्कूल के 700 छात्रों को रविवार को आमंत्रित किया है। इनमें नाबार्ड के मुखिया हर्ष भनवाला, इंडियाबुल्स के मुखिया समीर गहलावत, इंडियाबुल्स के सीईओ अश्विनी हुड्डा, हिंदुस्तान यूनिलीवर से राजीव रतन व्बॉ विजय नेहरा, बॉलीवुड सितारे मेघना मलिक, रणदीप हुड्डा, सतीश शर्मा, स्टार स्पोर्ट्स के एंकर पद्मजीत सहरावत, हिमाचल प्रदेश से संजय कुंडू , मांझी फिल्म के लेखक महेंद्र जाखड़, जानेमाने नॉवेलिस्ट अनुपम श्रीवास्तव, अपने जमाने में पीटी ऊषा को टक्कर देने वाली धाविका सरिता मलिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल, अनिरुद्ध देवीलाल (भाजपा), आदित्य देवीलाल (भाजपा ), प्रमोद सहवाग (कांग्रेस), चित्रा सरवारा (कांग्रेस ), भूतपूर्व छात्रा रेखा यादव मुखिया रेलवे स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, कुलदीप दहिया जिला उप शिक्षा अधिकारी पानीपत, संध्या मलिक, प्राइमरी शिक्षा अधिकारी, सोनीपत, आशीष चौधरी ।
गुड़गांव पुलिस कमिश्नर नवदीप विर्क भी आएंगे
पूर्व छात्रसंघ ने गुड़गांव पुलिस के आयुक्त नवदीप सिंह विर्क को भी निमंत्रण भेजा है, जो सोनीपत में एसपी भी रहे हैं। साथ में स्कूल के पूर्व छात्र भी हैं। इसके अतिरिक्त नोयडा एसपी विजय ढुल, बिहार के सुपर कॉप जितेंद्र राणा, छात्र संघ के मुखिया कर्नल नरवीर सिंह शामिल हैं।
यूएसए से पूर्व छात्र पहुंचे
शनिवार दोपहर यूएसए से स्कूल के पूर्व छात्र दीपक आर्य के नेतृत्व में आठ सदस्यीय दल राई स्पोट्स स्कूल पहुंच गया। साथ ही रात को आस्ट्रेलिया से पूर्व छात्रों के एक दल के आने की संभावना है।
मौजूदा छात्रों से बांटेंगे अनुभव
सुबह 10 बजे सबसे पहले पूर्व छात्र अपने नौ छात्रों को याद करेंगे, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। इसके बाद पूर्व की तरह स्कूल में प्रार्थना होगी। प्रार्थना में पूर्व छात्र अपने अनुभव बांटेंगे और स्कूल के मौजूदा मेधावी छात्रों को सम्मानित ंकिया जाएगा। इस मौके पर डीसी एवं स्कूल प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे राजीव रत्न भी मौजूद रहेंगे।
वार मेमोरियल के साथ स्थापित होगा टैंक
स्कूल में पूर्व छात्र और फिलहाल सेना में कर्नल राजीव ओहाल्यान के नेतृत्व में एक वार मेमोरियल बनाया जाएगा। साथ में शहीद छात्रों की याद में टैंक स्थापित किया जाएगा। इसके बाद लाला अमरनाथ, मुश्ताक अली और आइबरा की याद में क्रिकेट ट्राफी का फाइनल और दिवंगत एसएन अहलावत (कोच) की याद में बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के प्रायोजक माय बिन नामक स्वच्छता अभियान के संस्थापक राजेश कात्याल हैं, जो स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं।