फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PVC packing material kept outside the factory burnt due to fire

Sonipat News: आग लगने से फैक्टरी के बाहर रखा पीवीसी पैकिंग सामग्री जली

Mon, 13 May 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
PVC packing material kept outside the factory burnt due to fire
सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर रखे पैकिंग मटेरियल लगी आग पर नियंत्रण पाते द
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्टरी के पास रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बड़ी औद्योगिक फेज 1 स्थित प्लास्टिक फैक्टरी के बाहर रखे पैकिंग सामग्री में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग में इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बड़ी औद्योगिक क्षेत्र दमकल केंद्र से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सारा सामान जल चुका था। फैक्टरी संचालक सुनील जैन ने बताया कि फैक्टरी में दवाइयों की पीवीसी पैकिंग की जाती है। कंपनी के पास उनका पीवीसी पैकिंग मटेरियल रखा था जो आग की वजह से पूरी तरह से जल गया। आग की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed