फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   punishment, court, five years punishment, kidnapped students

छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने के दोषी को पांच साल कैद

Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
punishment, court, five years punishment, kidnapped students
छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने के दोषी को पांच साल कैद
विज्ञापन

- अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी किया, नहीं देने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त कैद
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) प्रमिंद्र कौर की अदालत ने आठवीं कक्षा की छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने के मामले में दोषी को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न देने पर डेढ़ साल अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
शहर थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने 12 सितंबर, 2018 को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह एक दिन पहले शाम को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी थी। उन्होंने जब उसके बारे में ट्यूशन टीचर से पूछा तो पता लगा कि वह ट्यूशन नहीं आई। उन्होंने तलाश की तो पता लगा कि सिटी थाना क्षेत्र की कालोनी का आशीष उर्फ आशू उसकी बेटी को स्कूटी पर जबरन उठाकर ले गया है। उन्होंने पुलिस को सूचित करने के साथ ही अपनी बेटी की तलाश की थी। उन्हें अपनी बेटी गांधी चौक के पास बेसुध मिली थी। उसने होश में आने पर बताया था कि आशीष उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ स्कूटी पर ले गया था। बाद में यहां पर मिली। पुलिस ने भादसं की धारा 328 व 365 का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मामले में 8 पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के बाद एएसजे प्रमिंद्र कौर की अदालत ने सोमवार को आशीष उर्फ आशु को दोषी करार दिया है। उसे भादसं की धारा 328, 365 व 8 पॉक्सो एक्ट में पांच-पांच साल कैद व 10000-10000 रुपये जुर्माना व न देने पर छह-छह माह अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई है। सजा एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed