फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Public Holiday Declared on May 10 Due to Municipal Corporation Elections

Sonipat News: नगर निगम चुनाव के चलते 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Tue, 21 Apr 2026 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Apr 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Public Holiday Declared on May 10 Due to Municipal Corporation Elections
सोनीपत। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त नेहा सिंह ने 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के साथ मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि यह अवकाश सभी औद्योगिक इकाइयां, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंडस्ट्रियल अंडर टेकिंग्स तथा दुकानों पर लागू होगा जो नगर निगम सोनीपत के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इस दौरान संबंधित सभी संस्थान बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी एवं आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह 10 मई को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed