{"_id":"61419198372dfb3775761f3b","slug":"protestor-farmer-died-at-kundli-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल खानपुर के किसान की मौत, हार्ट अटैक की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल खानपुर के किसान की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Wed, 15 Sep 2021 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:54 AM IST
सार
गांव खानपुर का रहने वाला किसान मनोज कुमार (34) लंबे समय से कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल था। वह कुंडली बॉर्डर पर भारतीय किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के कार्यालय के पास झोपड़ी में रह रहा था।
विज्ञापन
सोनीपत के अस्पताल में मृतक किसान का शव लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल गांव खानपुर के किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव खानपुर का रहने वाला किसान मनोज कुमार (34) लंबे समय से कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल था। वह कुंडली बॉर्डर पर भारतीय किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के कार्यालय के पास झोपड़ी में रह रहा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे जब वह नहीं उठा तो साथी किसानों ने उसे उठाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उसके नहीं उठने पर चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो उन्होंने किसान को मृत घोषित कर दिया। इस पर किसानों ने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद सुबह सवा दस बजे शव को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
विज्ञापन