फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protested against the team that arrived to remove encroachment in the raw quarter market

Sonipat News: कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का किया विरोध

Tue, 22 Oct 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 22 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Protested against the team that arrived to remove encroachment in the raw quarter market
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण जब्त करते निगम कर्मी। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दोपहर बाद भवन निरीक्षक दलबीर सिंह और सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदारों ने टीम का विरोध किया।
विज्ञापन

टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया। सफाई निरीक्षक ने कहा कि शुक्रवार को दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अब जब कार्रवाई की गई है तो दुकानदारों को उनका जब्त सामान नहीं लौटाया जाएगा। पुलिस की चेतावनी और व्यापार मंडल की अपील के बावजूद दुकानदार अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हट रहे। शुक्रवार को नगर निगम टीम ने कच्चे क्वार्टर बाजार में निरीक्षण करके अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। उन्हें सोमवार तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की हिदायतों को अनसुना किया। त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नगर निगम की टीम ने कच्चे क्वार्टर बाजार में अतिक्रमण हटाया गया। भवन निरीक्षक दलबीर सिंह ने दुकानदारों से कहा कि वह निर्धारित सीमा में सामान रखकर बेचे। इससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed