{"_id":"67ed9444f232d793bd0f5243","slug":"protest-was-done-to-give-rights-to-the-district-council-and-block-committee-sonipat-news-c-197-1-snp1008-134641-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला परिषद व ब्लॉक समिति को अधिकार देने के लिए किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला परिषद व ब्लॉक समिति को अधिकार देने के लिए किया विरोध प्रदर्शन
Thu, 03 Apr 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने स्टाॅल लगाकर जल
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन एवं जिला परिषद कार्यालय के सामने जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने सहयोगियों के साथ जलेबी उतारकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पुतले व विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के चित्र को प्रतीकात्मक रूप से जलेबी खिलाकर उन्हें वादों की याद दिलाई। उन्होंने जिला पार्षदों व ब्लॉक समिति सदस्यों को कोटा देने की मांग की। संजय बड़वासनी ने कहा कि जिला परिषद व ब्लॉक समिति को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। सभी पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्य चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिल चुके हैं। आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
जिला पार्षद ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से बहुत कम ग्रांट दी जा रही है। इतनी कम राशि में वह एक-एक गांव में हजारों ग्रामीणों के लिए काम करवाने में सक्षम नहीं हैं। उनसे ज्यादा तो नगर निगम पार्षदों को ग्रांट मिल रही है। उनकी सरकार से मांग है कि जिला पार्षद व ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में विकास के लिए सांसद व विधायक की तर्ज पर कोटा दिया जाए। प्रत्येक जिला पार्षद को प्रतिवर्ष 1 करोड़ रुपये व ब्लॉक समिति सदस्य को 50 लाख रुपये का कोटा दिया जाए, ताकि वह अपने वार्डों में विकास कार्य सुचारू रूप से करवा सकें। डीपीसी का दोबारा से गठन किया जाएगा। सरकार ने जिला परिषद व ब्लॉक समिति को सफेद हाथी की तरह खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
संजय बड़वासनी ने कहा कि जलेबी का मुद्दा विधानसभा चुनाव व विधानसभा सत्र में गर्म रहा है, इसलिए उन्होंने इसी प्रतीक के जरिए विरोध जताया। उन्होंने ऐलान किया कि जब भी मुख्यमंत्री का सोनीपत में आगमन होगा, हम जलेबियां उतारकर उन्हें खिलाएंगे, अपनी मांगों को दोहराएंगे। जिला पार्षद संत कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य विकास, रामनिवास, जगपाल, बिन्नी भारद्वाज, राजवीर, रविंद्र, संदीप, कुलदीप मौजूद रहे।