फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest expressed against preventing Jain followers from worshipping

Sonipat News: जैन धर्मावलंबियों को पूजा करने से रोकने पर जताया विरोध

Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed against preventing Jain followers from worshipping
फोटो 03: सोनीपत लघु सचिवालय में मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में उपायुक्त सुशील सारवान को ज्ञापन स
सोनीपत। गुजरात के जूनागढ़ जिले में स्थित गिरनार पर्वत की पंचम टोंक पर भगवान नेमिनाथ मोक्ष स्थल पर जैन धर्मावलंबियों को पूजा करने से रोकने का दिगंबर जैन के अनुयायिओं ने विरोध किया। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम उपायुक्त सुशील सारवान को ज्ञापन सौंपा। दत्तात्रेय की लगाई गई मूर्ति को हटाकर संरक्षित जैन राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन एवं जैन समाज के प्रधान एसके जैन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पुरातत्व विभाग एवं राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार गिरनार की पंचम टोंक पूर्णतया जैन तीर्थ है। यहां पर पूजा से रोकने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता एसके जैन ने कहा कि पुलिस का यह कृत्य धार्मिक अपमान ही नहीं, बल्कि न्यायोचित व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने कहा कि गुजरात उच्च न्यायालय में 2005 में स्पष्ट तौर पर पंचम टोंक पर कोई निर्माण न करने के आदेश जारी किए थे, मगर वहां पर दत्तात्रेय की मूर्ति लगाने के साथ जैन अनुयायियों को पूजा करने से रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस दौरान राजेश जैन, अंकित जैन, मयंक जैन, जय कुमार जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed