फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Profit Singh wrote in the suicide note, the government is not doing law, it will not save the farmer's land

लाभ सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा, सरकार नहीं कर रही कानून रद्द, इससे किसान की जमीन नहीं बचेगी

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Profit Singh wrote in the suicide note, the government is not doing law, it will not save the farmer's land
किसान लाभ सिंह के पास से मिला पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : Sonipat
कुंडली धरनास्थल पर जहर खाकर जान देने वाले किसान एवं खेतीबाड़ी विभाग के चौकीदार लाभ सिंह ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पंजाबी भाषा में लिखे सुसाइड नोट में लाभ सिंह ने किसानों की दुर्दशा व सरकार द्वारा कानून रद्द नहीं किए जाने पर चिंता जाहिर की है। लाभ सिंह के साथियों ने बताया कि उसके पास से मिले सुसाइड नोट को पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मुलाजम मजदूर किसान यूनियन जिंदाबाद
मैं लाभ सिंह पुत्र लेट श्री जागीर सिंह गांव सरथला, तहसील पाइल, जिला लुधियाना का रहने वाला हूं। मैं दफ्तर खेतीबाड़ी भूमि परख प्रयोगशाला समराला में सरकारी नौकरी करता हूं। मैं बहुत परेशान हूं कि किसान ठंड में बैठे हैं, पर प्रधानमंत्री मोदी काले कानूनों को वापस नहीं ले रहे। मैं इस बात से भी चिंतित हूं कि जब यह जमीन किसानों की नहीं रहेगी तो हमारा महकमा खेतीबाड़ी भी नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी और सारे मंत्री को वाहेगुरु बख्शें की इस 15 जनवरी को होने वाली मीटिंग में यह सारे काले कानूनों को वापस ले लें। मैं वाहेगुरु के सामने अरदास करता हूं। दिल्ली में जगह-जगह बॉर्डरों पर बैठे मेरे किसान डटे रहे, आपकी एक दिन जीत जरूर होगी और जीतकर ही अपने घरों में वापस आना। वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह।
विज्ञापन

किसान यूनियन जिंदाबाद।
जय जवान जय किसान
मेरा बेटा कुलदीप सिंह
आप का खास
लाभ सिंह, चौकीदार, दफ्तर, खेतीबाड़ी, समराला, गांव सरथला
कुंडली धरनास्थल पर अब तक 11 किसानों की जा चुकी है जान
5 दिसंबर को पंजाब के नवांशहर के गांव हसनपुर खुर्द के सुरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में जान गई।
8 दिसंबर को गांव बरोदा के किसान अजय की जान गई।
14 दिसंबर को पंजाब के जिला मोगा के गांव भिंडर कलां के मक्खन खान की जान गई।
15 दिसंबर को पंजाब के जिला मोहाली के गांव कंड़ाला के किसान गुरमीत सिंह की जान गई।
15 दिसंबर को पंजाब के जिला पटियाला के गांव सौहली के किसान पाल सिंह की जान गई।
16 दिसंबर को बाबा राम सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
17 दिसंबर को भीम सिंह नंबरदार का शव ड्रेन में मिला।
03 जनवरी को गंगाना के किसान कुलबीर की मौत हो गई।
03 जनवरी को पंजाब के संगरूर के गांव लिदडा के किसान शमशेर की जान गई।
9 जनवरी को पंजाब के जिला फतेहगढ़ के गांव माछराई खुर्द निवासी सरदार अमरिंदर सिंह की जहर खाने मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed