{"_id":"635c26be848f0e6e7c2d584b","slug":"professor-bhumika-sharma-will-address-the-parliament-on-october-31-sonipat-news-rtk661997460","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापिका भूमिका शर्मा 31 अक्तूबर को संसद में देंगी संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापिका भूमिका शर्मा 31 अक्तूबर को संसद में देंगी संबोधन
विज्ञापन
भूमिका शर्मा।
- फोटो : Sonipat
गांव हरसाना कलां निवासी भूमिका शर्मा 31 अक्तूबर को संसद में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना संबोधन देंगी। जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल कर चुकीं जीवीएम कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका भूमिका शर्मा को संसद में सभी मंत्रियों व सांसदों को अपना संबोधन देने के लिए तीन मिनट का समय मिलेगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर संबोधित करने के लिए देश से आठ युवाओं को चुना गया है, जिनमें सोनीपत के हरसाना कलां गांव की प्रतिभाशाली भूमिका शर्मा को प्रथम स्थान मिला है। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला स्तर पर सरदार पटेल की जीवनी पर आधारित ‘लाइफ, फिलॉस्फी, लर्निंग एंड टीचिंग फ्रॉम सरदार वल्लभ भाई पटेल’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया था। इस प्रदर्शन को उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोहराया, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम वक्ता के रूप में यह अवसर प्रदान किया गया है। नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी नवीन गुलिया ने कहा कि यह गौरवमयी उपलब्धि है।
इतिहास में पहली बार युवाओं को किया आमंत्रित : सांसद
सांसद रमेश कौशिक ने इस चयन पर भूमिका शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब आम युवाओं को संसद में संबोधन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। भूमिका का चुना जाना सोनीपत ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
खुद को सीमाओं में न बांधे युवा : उपायुक्त
उपायुक्त ललित सिवाच ने भूमिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में लगातार आगे बढ़ना चाहिए। युवा खुद को सीमाओं में न बांधे। स्वप्न देखें और उन्हें पूरा करने के लिए ईमानदारी से परिश्रम करें। निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।