{"_id":"64f3964984806efee107e1ba","slug":"problems-of-villagers-increased-due-to-transformer-blowing-sonipat-news-c-197-1-snp1003-5413-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन
खरखौदा। गांव ककरोई में बड़ा पाना स्थित शमशान घाट में रखे ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर में खराबी चली आ रही थी। जिसके चलते उनके घरों में कभी कम तो कभी ज्यादा वोल्टेज के साथ बिजली आ रही थी, लेकिन रात को उनका ट्रांसफार्मर बिलकुल ही खराब हो गया। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
ग्रामीण कप्तान, सतबीर, प्रवीन, प्रकाश, नीलू, राजेश, महेंद्र, राजेंद्र व कुलदीप का कहना है कि उनके घरों सहित आसपास के करीब 70-80 घरों में शमशान घाट में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली आती है। इस ट्रांसफार्मर में एक सप्ताह से खराबी चली आ रही थी। जिस कारण उनके घरों में कभी कम वोल्टेज आती थी तो कभी ज्यादा वोल्टेज के साथ बिजली आती थी। शुक्रवार की रात के अचानक ट्रांसफार्मर फुक गया और उनके घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की सूचना उनकी तरफ से पहले भी बिजली निगम को दी गई थी, वहीं अब ट्रांसफार्मर के बंद पड़ जाने पर भी सूचना दी गई, लेकिन शनिवार शाम तक भी उनका ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उपमंडल अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि ककरोई में कोई ट्रांसफार्मर खराब हो गया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। कनिष्ठ अभियंता से इसकी जानकारी लेंगे।