फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pro. Rajendra Anayat also got the responsibility of Vice Chancellor of BPS Women's University

प्रो. राजेंद्र अनायत को बीपीएस महिला विवि के कुलपति की भी मिली जिम्मेदारी

Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pro. Rajendra Anayat also got the responsibility of Vice Chancellor of BPS Women's University
डीसीआरयूएसटी मुरथल के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत को अब बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के कुलपति की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रो. सुषमा यादव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यपाल के आदेशानुसार प्रो. राजेंद्र अनायत को महिला विवि का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। प्रो. राजेंद्र अनायत ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उनके साथ डॉ. नीलम मलिक ने बतौर कुलसचिव पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि की कुलपति प्रो. सुषमा यादव का कार्यकाल 6 जून को समाप्त हो गया था। इसके बाद कुलपति का पद खाली पड़ा था। राज्यपाल ने वीरवार को प्रो. राजेंद्र अनायत को अतिरिक्त कार्यभार देने के आदेश जारी किए। वहीं पूर्व कुलसचिव रितु बजाज ने पिछले दिनों अपने पद से त्याग पत्र दिया था। अब राज्यपाल ने उनका त्याग पत्र भी स्वीकार करते हुए डॉ. नीलम मलिक की कुलसचिव के पद पर स्थायी नियुक्ति की गई। डॉ. नीलम मलिक पूर्व में विवि में ही गैर शिक्षण कार्य में उपकुलसचिव के पद पर कार्यरत थीं और रितु बजाज के त्याग पत्र देने के बाद पिछले कुछ समय से कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। पूर्व कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने प्रो. राजेंद्र अनायत को कुलपति का कार्यभार सौंपा। प्रो. राजेंद्र अनायत ने कहा कि सभी डीन व परीक्षा नियंत्रण के साथ मिलकर परीक्षा समय पर करवाकर परिणाम घोषित करना प्राथमिकता है। इस दौरान प्रो. अजीत सिंह, डॉ. नरेश भार्गव, डॉ. महेश दाधीच, डॉ. बीसी आर्य, डॉ. नायक, डॉ. पंडा, प्रो. अशोक वर्मा, डॉ. विवेक अग्रवाल, प्रो. सुरेंद्र मोर, संजीव जोशी, बिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed