फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Printer is not working in the hospital, two registration counters are closed, patients are upset

Sonipat News: अस्पताल में प्रिंटर खराब, दो पंजीकरण काउंटर बंद, मरीज परेशान

Thu, 26 Sep 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Printer is not working in the hospital, two registration counters are closed, patients are upset
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चार दिन से पंजीकरण काउंटर बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। अब ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए पुरुष व महिला मरीजों को एक ही लाइन में लगना पड़ रहा है। दूसरे काउंटर पर बुजुर्ग लाइन व पुराने रोगी लाइन में खड़े हो कर पर्ची बनवा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को कई घंटे तक लाइन में खड़े होकर अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन उन्हें सुविधाएं कम मुहैया हो रही है। रोजाना 1700 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए चार काउंटर की सुविधा है। वर्तमान में दो काउंटर चल रहे हैं। दो काउंटर प्रिंटर खराब होने की वजह से बंद पड़े हैं। इसकी वजह से मरीजों को दो लाइनों में लगकर पर्ची बनवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भीड़ ज्यादा होने के कारण कई बार कुछ मरीज बिना उपचार के ही वापस चले जाते हैं। भीड़ की वजह से मरीजों में धक्का-मुक्की हो रही है। उमस भरी गर्मी से भी मरीजों को कई घंटे तक जूझना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधाएं बढ़ाई नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन


पंजीकरण काउंटर पर प्रिंटर खराब होने की जानकारी मिली थी। नए प्रिंटर खरीद करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed