{"_id":"606379108ebc3ed4c3763132","slug":"prices-of-land-increased-in-gohana-ganaur-and-kharkhauda-not-in-the-city-sonipat-news-rtk602232579","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में बढ़े जमीन के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं गोहाना, गन्नौर और खरखौदा में बढ़े जमीन के दाम
विज्ञापन
सोनीपत का सुभाष चौक। संवाद
- फोटो : Sonipat
जिस तरह से सर्किल रेट तय किए गए है, उससे लगता है कि कोरोना काल के बीच भी लोग जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। जहां शहर में पहले ही जमीन के दाम आसमान छूने के कारण कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, वहीं गोहाना, गन्नौर व खरखौदा की जमीन के दाम उछाल मार रहे हैं। इन तीनों जगह पर जमीन के दाम में 6 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। डीसी की ओर से जारी वर्ष 2021-22 के लिए सर्किट रेट में केवल गन्नौर क्षेत्र की रेजीडेंसियल कॉलोनियों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई है।
सेक्टरों के साथ ही कॉलोनियों के दाम में नहीं हुई बढ़ोतरी
सेक्टर 14 में 400 वर्ग गज से ज्यादा के प्लॉट के दाम 23000 रुपये प्रति वर्ग गज रखे गए है तो 400 वर्ग गज से कम के प्लॉट के दाम 23500 रुपये प्रति वर्ग गज रखे गए है। सेक्टर 15 में 400 वर्ग गज से ज्यादा के प्लॉट के दाम 21 हजार रुपये रखा गया है तो 400 वर्ग गज से कम वालों का रेट 23500 हजार रुपये वर्ग गज हुआ है। इस तरह ओमेक्स सिटी, पार्श्वनाथ, मैप्सको में 400 वर्ग गज से ज्यादा वाले प्लाट के रेट 13 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कर दिया गया है, जबकि 400 वर्ग गज से कम वाले प्लाट के रेट 15 हजार रुपये वर्ग गज ही रखे गए है। एल्डिको में इस तरह ही 18 हजार व 15 हजार रुपये वर्ग गज दाम रखा गया है। गन्नौर के पास कॉलोनियों में पांच प्रतिशत दाम बढ़ाए गए है।
सुभाष चौक, गीता भवन, मामा-भांजा चौक पर सबसे महंगी जमीन
शहर में कई ऐसी मार्केट हैं, जहां जमीन के रेट हमेशा आसमान छूते हैं। इन जगहों पर सबसे ज्यादा सर्किल रेट हैं। इनमें मिनर्वा सिनेमा से सुभाष चौक, विश्राम गृह, गीता भवन विद्या मंदिर, गीता भवन चौक से आगे क्लॉथ मार्केट तक कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर 70 हजार रुपये वर्ग गज रेट किया गया है। इस तरह मामा-भांजा चौक से देवीलाल चौक होते हुए क्लॉथ मार्केट, बस अड्डा से गांधी चौक, सुभाष चौक से ईसीई डिस्पेंसरी, डेम्बला मार्केट, बटन फैक्टरी, अशोक नगर, कच्चे क्वार्टर मार्केट, अमृतसरी मिष्ठान भंडार से मोहनलाल वाली कॉमर्शियल सड़क के दोनों ओर भी 70 हजार रुपये वर्ग गज के रेट है। सेक्टर की दुकानों, बूथ व रेजीडेंसियल सोसायटी की कॉमर्शियल जमीन के दाम पहले की तरह रखे गए है और उनके दाम 44 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
प्लॉट में सीमेंट से निर्माण पर बढ़ेगा दाम, फ्लोर का अलग से जुड़ेगा
डीसी की ओर से जारी की गई सर्किल रेट की लिस्ट में साफ कहा गया है कि प्लाट में सीमेंट से निर्माण होने के साथ ही उच्च कोटि के खिड़की-दरवाजे लगे होंगे। पत्थर की जड़ाई होगी तो उसका 1100 रुपये प्रति वर्ग फुट अलग से देना होगा। सीमेंट से हुए निर्माण वाले प्लाट में केवल पत्थर नहीं लगा है तो 900 रुपये प्रति वर्ग फुट लगेगा। मिट्टी से दीवारों की चुनाई हुई होगी और खिड़की, दरवाजों के साथ ही कड़ियों की छत होगी तो 700 रुपये प्रति वर्ग फुट ज्यादा लगेगा। यदि मकान में दीवारें बनी हैं तो उसे 25 प्रतिशत पूरा माना जाएगा। छत डली हुई है तो 50 प्रतिशत और मकान पूरा बना दिया गया है, लेकिन बिजली व सेनेटरी फिटिंग नहीं है तो उसे 75 प्रतिशत बना हुआ माना जाएगा।
कुंडली में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ तो मुरथल, जोशी चौहान में 1.62 करोड़ प्रति एकड़ रेट
नेशनल हाईवे 44 के किनारे बसे गांवों में जमीन के दाम काफी ऊपर चल रहे हैं। कुंडली में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ रुपये प्रति एकड़ दाम है। मुरथल, कमासपुर, जोशी चौहान, किशोरा, नांगलखुर्द गांवों में जमीन के दाम 1.62 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। जबकि कुराड़ व हसनपुर में 1.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। राई, असावरपुर, बढ़मलिक, बढ़खालसा, प्रीतमपुरा, रसोई, नाथूपुर में जमीन के दाम 1.72 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। यह दाम नेशनल हाईवे से दो एकड़ तक के लिए है।
बड़ी, भिगान, लड़सौली समेत कई जगह 10-25 लाख रुपये एकड़ तक बढ़े
नेशनल हाईवे 44 से दो एकड़ तक बड़ी में 1.22 करोड़ रुपये प्रति एकड़, बड़ौत में 1.25 करोड़, टेहा में 1.20 करोड़, भिगान में 1.25 करोड़, लड़सौली में 1.23 करोड़, पांची गुजरान में 1.19 करोड़, चिरसमी में 1.15 करोड़, बांय में 1.16 करोड़ रुपये जमीन की कीमत थी। इन सभी जगह पर वर्ष 2021-22 के लिए 1.40 करोड़ रुपये प्रति एकड़ जमीन के दाम कर दिए गए हैं।
गन्नौर में जमीन के दाम में 10.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी
गन्नौर नगर पालिका क्षेत्र में सभी जगह जमीन के दाम में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी रिहायशी व व्यावसायिक दोनों तरह की जमीन में हुई है। जीटी रोड से नमस्ते चौक तक व्यावसायिक जमीन के दाम 35 हजार से 38500 रुपये किए गए हैं तो रिहायशी के दाम भी 6500 से 7150 रुपये किए गए हैं। नमस्ते चौक से स्टेशन तक 40 हजार से 44 हजार रुपये किए गए हैं। रिहायशी के दाम 7 हजार से 7700 रुपये हुए हैं। केडी नगर, स्थानक गली, जैन गली, कृष्णपुरा, शंभूनगर, थांबू नगर, जनता कॉलोनी, दीप नगर, वैष्णवपुरी, वसंत विहार, अन्तराम बाग, रामपुरा में रिहायशी जमीन के दाम 6 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से 6600 रुपये किए गए हैं तो व्यावसायिक के दाम 14 हजार से 15400 रुपये किए गए हैं। अशोक नगर, भगत मार्केट, सुनार मार्केट में रिहायशी जमीन के दाम 6400 रुपये से 7100 किए गए हैं तो व्यावसायिक के दाम 14 हजार से 15400 रुपये किए गए हैं। इस तरह अन्य सभी जगह जमीन के दाम बढ़ाए गए हैं।
गोहाना व खरखौदा भी बढ़ाए गए जमीनों के दाम
गोहाना शहर में पुरानी सब्जी मंडी रोड पर 22600 से 24 हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन के दाम तय किए गए है। मैन बाजार हाईस्कूल से पुरानी सब्जी मंडी तक 28600 से 35 हजार, महम रोड बाईपास 6500 से 7 हजार, पानीपत रोड 22 हजार से 23 हजार, बरोदा रोड पर 6300 से 7 हजार, महम रोड पर 6700 से 8 हजार रुपये दाम तय किए गए है। जबकि अन्य जगहों पर पहले की तरह दाम रखे गए है। इसके अलावा खरखौदा में थाना चौक से सोनीपत की ओर स्कूल तक 27500 से 35 हजार, स्कूल से सोनीपत बाईपास तक 20 हजार से 28 हजार, बाईपास की ड्रेन तक 11 हजार से 12 हजार, बर्फ खाना से थाना कलां रोड तक 13750 से 15 हजार, कर्नल के मकान से दिल्ली रोड बाईपास तक 20500 से 25 हजार, दिल्ली अड्डा से मुख्य मार्केट तक 47 हजार से 50 हजार, पुराने सेंट्रल बैंक से आगे 16 हजार से 20 हजार रुपये दाम तय किए गए है। इस तरह ही खरखौदा में सभी जगह जमीन के दाम बढ़ाए गए है।