{"_id":"64f0eb5b84bc5ee1c70e8657","slug":"price-of-gas-cylinder-has-not-increased-since-narendra-modi-became-pm-vij-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5304-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने गैस सिलिंडर का नहीं बढ़ा दाम : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने गैस सिलिंडर का नहीं बढ़ा दाम : विज
Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19- गृह मंत्री अनिल विज का गोहाना पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा नेता। संवाद
गोहाना । पागलखाने में पागलों को सभी पागल ही दिखाई देते हैं। जो लोग खुद पागल होते हैं, उन्हें दूसरे लोग भी पागल दिखते हैं। यह बात गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान के उनके बारे में कहे गए दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात पर कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में गैस सिलिंडर का दाम नहीं बढ़ाया गया है। गृहमंत्री वीरवार को पानीपत-रोहतक हाईवे स्थित गोशाला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गृहमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर कहा कि प्रदेश में अब चिकित्सकों की कमी नहीं है। सरकार ने 900 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए थे। 850 चिकित्सक नियुक्त हो गए हैं। प्रदेश में पहली बार सबसे अधिक चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में नियुक्त हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के धरने को लेकर कहा कि देश में सबसे अधिक हरियाणा में आशा कार्यकर्ताओं को सुविधा व मानदेय दिया जा रहा है। एक मांग पूरी करने पर आशा वर्करों की दूसरी मांग शुरू हो जाती है। ये तो चलता रहता है। उन्होंने गैस सिलिंडर के बारे में कहा कि सरकार ने 200 रुपये दाम कम कर दिए हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में गैस सिलिंडर का रेट नहीं बढ़ाया गया है। पहले 9 करोड़ लोगों के पास गैस सिलिंडर थे, अब 35 करोड़ लोगों के पास हैं। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष इंद्रजीत वीरमानी, बलराम कौशिक सहित कई नेता भी मौजूद रहे।